खेत जोतने को लेकर दो पक्ष के बीच गोलीबारी,जांच में जुटी पुलिस

बेन (नालंदा दर्पण)। बेन अंचल क्षेत्र अंतर्गत बारा पंचायत के करजारा गांव में खेत जोतने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। तीखी बहस से शुरू हुई विवाद उग्र रूप धारण कर लिया और गोलीबारी होने लगी।

वहीं फायरिंग की सूचना पर थानाध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर खेत जुताई करने वाला यंत्र एक पावरटीलर, चार खोखे एवं चार मोटरसाइकिल बरामद की है।

बताया जाता है कि बारा पंचायत के करजारा गांव के अनिल यादव एवं संजय यादव के बीच पूर्व से हीं जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार की शाम एक पक्ष द्वारा खेत जोतने पर दूसरे पक्ष ने विरोध जताया। दोनों पक्षों के बीच झड़पें भी हुई। फिर गालीबारी की जाने लगी। जिससे अफरातफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना पर पहुंची बेन थाना पुलिस ने घटनास्थल से चार मोटरसाइकिल, चार खोखे एवं एक पावरटीलर बरामद की।

थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि पूर्व से दोनों पक्षों के बीच जमीनी विवाद चल रहा है। गोली चली है। चार खोखा बरामद हुआ है। जांच पड़ताल की जा रही है। जांचोपरांत दोषियों के विरुद्ध सख्त कारवाई की जाएगी।

Show More

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker