अपराधगाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

किशोरी संग गैंगरेप, पुलिस ने नहीं सुनी पीड़ा, पीड़िता ने ली कोर्ट का शरण

नालंदा दर्पण डेस्क। नालंदा जिला के करायपरशुराय थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में एक 15 वर्षीया किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस वारदात की पूरी जानकारी स्थानीय थाना पुलिस को पीड़िता के परिजन द्वारा दी गई, लेकिन उसने प्राथमिकी दर्ज करना तो दूर, उल्टे गाली-गलौज कर थानेदार ने थाना से भगा दिया।

खबरों के अनुसार पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी बेटी बीते 12 मई की रात करीब 9 बजे शौच के लिए घर से बाहर निकली तो गांव के हीं तीन लोगों द्वारा उनकी नाबालिग बेटी को उठाकर खंडहरनुमा मकान में ले गया और वहां उसके साथ कुकर्म किया गया। जब बच्ची ने इसका विरोध किया तो जान मारने की नीयत से उसकी पिटाई कर उसे अधमरा कर दिया गया।

पीड़िता के मां के अनुसार बेटी के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर जब लोग बाहर निकले तो उसे बेहोशी की हालत में पड़ा पाया। जब होश आई तो उसने आपबीती बताई। उसे लेकर बीते दिन पीड़ित परिवार किशोरी के साथ हिलसा कोर्ट में परिवाद दायर करने पहुंची। इसके उपरांत उसे हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पीड़िता के अनुसार बदमाशों ने घटना के बाद घर से बाहर निकलने नहीं दिया। आरोपी के घर जब उनके परिवार के लोग पूछने पहुंचे तो वे लोग पीड़िता के घर पर चढ़कर गोलीबारी की, जिसके कारण वे लोग घर में कैद रहने को विवश रहे।

इसके बाद पीड़िता की मां ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया और बताया कि जब वह घटना की सूचना थाना देने गई तो थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस कर्मी द्वारा उनके साथ गाली-गलौज एवं अभद्र व्यवहार किया गया और मुकदमा करने से इंकार कर दिया गया।

हालांकि करायपरशुराय थानाध्यक्ष का कहना है कि पीड़िता थाना में शिकायत करने पहुंची हीं नहीं थी। थाने में लगा सीसीटीवी कैमरा देखने से यह स्पष्ट होगा। गांव में हीं दो पक्षों के बीच मारपीट एवं गोलीबारी की घटना 13 मई की रात हुई थी। जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची तो दोनों पक्ष के पुरुष घर छोड़कर फरार हो गये।

इसके बाद महिलाओं को शिकायत करने के लिए कहा गया, लेकिन उनलोगों ने कहा कि जब मर्द आयेंगे तो थाना आकर शिकायत करेंगे। हालांकि एक पक्ष ने घर में घुसकर मारपीट करने का आवेदन मंगलवार को दिया है। जबकि दूसरा पक्ष हिलसा कोर्ट पहुंचा है। पुलिस ने किशोरी का फर्द बयान लेकर मामले का पड़ताल शुरू कर दी है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.