फीचर्डनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफशिक्षा

NOU में PG कार्यक्रमों के लिए 15 विषयों में नामांकन का सुनहरा अवसर

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा खुला विश्वविद्यालय (NOU) ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए पोस्ट ग्रेजुएशन (पीजी) कार्यक्रमों में एडमिशन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी हैं। इस बार विश्वविद्यालय ने 15 विषयों में एडमिशन की पेशकश की हैं। जो छात्रों के लिए उच्च शिक्षा की ओर एक नया और महत्वपूर्ण अवसर लेकर आया हैं।

एडमिशन के लिए उपलब्ध विषयों की विस्तृत जानकारीः एमए (आर्ट्स) कार्यक्रम के अंतर्गत इकोनॉमिक्स, शिक्षा, लोक प्रशासन, भूगोल, हिंदी, मनोविज्ञान और गृह विज्ञान जैसे विषय शामिल किए गए हैं।

इसके अलावा एमएससी (साइंस) में बॉटनी, फिजिक्स, केमिस्ट्री, गणित, ज्योग्राफी, इन्वायरमेंटल साइंस और होम साइंस में भी एडमिशन प्रक्रिया चल रही हैं।

वाणिज्य के क्षेत्र में एमकॉम (मास्टर ऑफ कॉमर्स) में भी छात्रों को एडमिशन की सुविधा दी जा रही हैं। यह विविधता छात्रों को अपनी रुचि और करियर के अनुसार कोर्स चुनने का अवसर प्रदान करती हैं।

ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया और अंतिम तिथिः छात्र अब घर बैठे ही ऑनलाइन एडमिशन कर सकते हैं। जिससे दूर-दराज के छात्रों के लिए भी एडमिशन आसान हो गया हैं। यह एडमिशन प्रक्रिया 15 नवंबर तक जारी रहेगी।

विश्वविद्यालय ने छात्रहित को ध्यान में रखते हुए इस बार अवकाश के दिनों में भी एडमिशन प्रक्रिया जारी रखने का निर्णय लिया हैं। जिससे छात्र अपनी सुविधानुसार किसी भी दिन एडमिशन कर सकते हैं।

अधिक जानकारी और संपर्कः एडमिशन से संबंधित विस्तृत जानकारी एसएम कॉलेज स्थित नालंदा खुला विश्वविद्यालय कार्यालय से प्राप्त की जा सकती हैं। इसके अलावा विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर भी एडमिशन प्रक्रिया, शुल्क और अन्य आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई हैं।

छात्रों के लिए उच्च शिक्षा का नया आयामः एनओयू द्वारा पीजी कार्यक्रमों में नामांकन की यह प्रक्रिया छात्रों को उनकी उच्च शिक्षा के सपनों को साकार करने की दिशा में मददगार साबित हो सकती हैं। विभिन्न विषयों में अध्ययन करने के इच्छुक छात्रों के लिए यह एक सुनहरा मौका हैं।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Bihar Sharif covered with red flags regarding Deepnagar garbage dumping yard in nalanda ई BPSC टीचर बच्चों के बीच क्या मिमिया रहा है KK पाठक साहब? ई BPSC टीचर की गुंडई देख लीजिए KK पाठक साहब ! जानें भागवान महावीर के अनमोल विचार