Government school case: दो शिक्षिकाओं के बीच जमकर हुई गाली-गलौज, झोंटी-झोंटव्वल और लप्पड़-थप्पड़

हिलसा (नालंदा दर्पण)। पिछले दिन करायपरसुराय प्रखंड क्षेत्र अवस्थित एक प्राइमरी स्कूल में दो सहायक शिक्षिकाओं के बीच (Government school case) हुई झोंटी-झोंटव्वल और लप्पड़-थप्पड़ चर्चा का विषय बन गया है।

बताया जाता है कि प्राइमरी स्कूल बहौदी बिगहा में दो सहायक शिक्षिका आपस में भिड़ गई। मामूली बात जमकर गाली-गलौज, झोंटी-झोटव्वल और लप्पड़-थप्पड़ में बदल गई।  इस दौरान स्कूल के प्रधानाध्यापक और आसपास के जुटे ग्रामीण मूकदर्शक बने रहे।

कहते हैं कि स्कूल खुलने के बाद पंखे के विवाद में जाने को लेकर दो महिला शिक्षक आपस में भिड़ गईं और गाली गलौज करने लगीं। इस दौरान आसपास के दर्जनों महिला पुरुष वहां जमा हो गए।

खबर के अनुसार स्कूल में फिरोज परवीन नामक सहायक शिक्षिका स्कूल में हाथ वाले पंखे से खुद को हवा झोंक रही थी और कक्षा में बच्चों को पढ़ा रही थी। इसी दौरान स्कूल की दूसरी सहायक शिक्षिका फहीमा खातून शिक्षण कक्ष में पहुंची और पंखे को लेकर उलझने लगी। बात गाली-गलौज से झोंटी-झोटव्वल तक पहुंच गई।

इस दौरान दोनों के बीच लप्पड़-थप्पड़ भी खूब हुई। इस दौरान आसपास के लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। लोग शिक्षा के मंदिर स्कूल में दो महिला शिक्षिकाओं की आपस में ऐसी संस्कारहीन जंग देखकर हैरान थे। स्कूल के प्रधानाध्यापक भी आवाक थे। उन्होंने भी कोई दखल नहीं दी।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”DESC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker