पत्नी का गंदा वीडियो बनाकर कर रहा था कमाई, साला-ससुर ने पीट-पीटकर ले ली जान

यह मामला इस बात का उदाहरण है कि कैसे सोशल मीडिया की चमक और उसका गलत इस्तेमाल लोगों की जिंदगी को तबाह कर रहा है। इस घटना ने एक बार फिर रिश्तों में नैतिक मूल्यों की गंभीरता को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं

सिलाव (नालंदा दर्पण)। सिलाव थाना क्षेत्र अंतर्गत करियन्ना गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां ससुरालवालों ने पत्नी का गंदा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले अपने दामाद की बेरहमी से पीट-पीटकर कर मार डाला और लाश को बोरे में बंद कर पोखर के पास फेंक दिया।

पुलिस को बीते रविवार को करियन्ना पोखर के पास एक बोरे में लाश मिलने की सूचना मिली। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने शव बरामद किया और पहचान के प्रयास शुरू किए। जांच में पता चला कि मृतक गांव निवासी झोरी रविदास का दामाद है।

पुलिस पूछताछ में झोरी रविदास ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि दामाद अपनी पत्नी, यानी उनकी बेटी का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करता था। इससे न केवल बेटी को मानसिक पीड़ा हो रही थी और दामाद इस गंदे काम से पैसे की कमाई बात कर रहा था। बेटी की शिकायत पर अपने दोनों बेटों के साथ मिलकर दामाद को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।

इस मामले में झोरी रविदास और उनके एक बेटे को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। तीसरे आरोपी धनंजय रविदास को पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर पकड़ लिया। सिलाव थानाध्यक्ष मोहम्मद इरफान खां के अनुसार धनंजय को जेल भेज दिया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

पुलिस के इस खुलासा के बाद से गांव में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोग इस जघन्य अपराध को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। वहीं पुलिस ने पीड़ित महिला और उसके परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!
Bihar Sharif covered with red flags regarding Deepnagar garbage dumping yard in nalanda ई BPSC टीचर बच्चों के बीच क्या मिमिया रहा है KK पाठक साहब? ई BPSC टीचर की गुंडई देख लीजिए KK पाठक साहब ! जानें भागवान महावीर के अनमोल विचार