गाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगहादसाहिलसा

मोटर ठीक करने कुआं में उतरे किसान की जहरीली गैस से मौत

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिला के परवलपुर प्रखंड क्षेत्र अवस्थित शिव नगर गांव में जहरीली गैस से दम घुटकर एक किसान की मौत हो गई है।

Farmer who went into the well to repair his motor dies due to poisonous gas 1बताया जाता है कि शिवनगर गांव निवासी प्रमोद कुमार धान की खेत में पटवन के लिए गए थे, जहां कुआं में लगे मोटर खराब होने के कारण वे मोटर ठीक करने कुआं में उतरे। कुआं में उतरते ही जहरीली गैस होने के कारण किसान का दम घुटने से उनकी मौके पर मौत हो गई।

इसके बाद शोरगुल की आवाज को सुनकर आस पास के ग्रामीणों ने कुआं में उतरकर बचाने का प्रयास किया, लेकिन कुआं में जहरीली गैस होने के कारण कोई हिम्मत नहीं जुटा पाए।

इस घटना की सूचना मिलते ही परवलपुर थानाध्यक्ष और प्रखंड विकास पदाधिकारी की पहल पर रेस्क्यू टीम को बुलाया गया और शव को बाहर निकाला गया। इस घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी। वहीं मृतक के किसान के परिजनों समेत पूरे गांव में कोहराम मचा है।

Mukesh Bhartiy

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »