हिलसा थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान किया लूट कांड का पर्दाफाश

नालंदा दर्पण डेस्क। हिलसा थाना पुलिस को सघन वाहन जांच अभियान के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस दौरान हिलसा पुलिस ने लूट कांड के उद्भेदन किया है।

हिलसा थाना कैंपस में डीएसपी सुमित कुमार प्रेस वार्ता करते हुए लूट के तीन कांडों का उद्भेदन किया है। इस दौरान लूटकांड में शामिल तीन अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

तीनों अपराधी के पास से अस्थावां थाना क्षेत्र से लूटी गई एक मोटरसाइकिल हिलसा थाना क्षेत्र से लूटी गई एक मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल, मोटरसाइकिल का लॉक तोड़ने वाला यंत्र, मास्टर चाबी बरामद किया गया है।

फिलहाल पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास खगाल रही है। गिरफ्तार अपराधियों में अस्थावां थाना के रजवां गाँव निवासी जितेन्द्र यादव का पुत्र मनीष कुमार, थरथरी थाना के अतबलचक गांव निवासी सुधीर यादव का पुत्र रविशंकर कुमार एवं गोरेलाल यादव का पुत्र प्रदुमन कुमार शामिल है।

वहीं पुलिस छापामारी दल में हिलसा थाना अध्यक्ष गुलाम सरवर, वीरेंद्र चौधरी शोएब अख्तर रजनीश कुमार शामिल है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=yGpLH58Vxok[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=kGffItEE3HE[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=a1VyarsT3qE[/embedyt]

राजगीर किला मैदान की खुदाई से मौर्यकालीन इतिहास में जुड़ेगा नया अध्याय

अतिक्रमण से खतरे में बिहारशरीफ की जीवन रेखा पंचाने नदी का अस्तित्व

राजगीर मकर संक्रांति मेला की तैयारी जोरों पर, यहाँ पहली बार बन रहा जर्मन हैंगर

सोहसराय थानेदार का वायरल हुआ भरी भीड़ में गाली-गलौज करता वीडियो

BPSC टीचर्स को यूं टॉर्च की रौशनी में अपना लेक्चर झाड़ गए KK पाठक

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!