हिलसाः पुत्र ने पिता की गोली मारकर हत्या की, जांच में जुटी पुलिस

हिलसा (नालंदा दर्पण)। हिलसा थाना क्षेत्र अंतर्गत दबौल गांव में बीते बुधवार की देर शाम पुत्र टुनटुन शर्मा ने अपने 60 वर्षीय पिता बिलटू शर्मा को गोली मारकर हत्या कर दी। 

बताया जाता हा है कि बिलटू शर्मा बुधवार की शाम में परिवार के अन्य सदस्य के साथ घर मे बैठे हुए थे। तभी नशे की हालत में इनके पुत्र टुनटुन शर्मा आया और गाली गलौज करते हुए बकझक करने लगा।

देखते ही देखते टुनटुन शर्मा ने कमर से पिस्तौल निकाला और पिता के सिर और कंनचप्ड़ में दो गोली दाग दी। गोली लगने के बाद बिलटू शर्मा जमीन पर गिर गए। गोली की आवाज सुनने के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हुए।

हिलसा के डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। जल्द ही आरोपी को दबोच लिया जाएगा।

राजगीर सूर्य कुंड के जल से बनता है खरना का प्रसाद, सांध्य अर्ध्य बाद होती है गंगा आरती

सिर्फ कागज पर रेफरल अस्पताल में परिवर्तित हुआ चंडी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र !

एकंगरसराय प्रखंड में जिला प्रशासन द्वारा किया गया जन संवाद कार्यक्रम

आग जनित दुर्घटनाओं से बचने के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन

चंडी का माधोपुर बना ‘मिनी रेगिस्तान’, रेत के साये में बीत रही जिंदगी

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker