इस्लामपुर पुलिस ने अवैध गांजा और पैसा के साथ एक अपराधी को पकड़ा

इस्लामपुर (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले में इस्लामपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक अपराधी को अवैध गांजा और 17 हजार 450 रुपये के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि इस्लामपुर पटना रोड में बस स्टैंड यात्री शेड के बगल में एक व्यक्ति काले रंग के गुमटी में अवैध रूप से गांजा बेच रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गुमटी पर छापेमारी की। पुलिस को देखकर गुमटी में बैठा एक व्यक्ति और वहां खड़े चार-पांच लोग भागने लगे। पुलिस टीम ने भाग रहे गुमटी चालक को पकड़ लिया। पकड़ाये व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पास से 180 ग्राम गांजा और 17 हजार चार सौ पचास रुपये बरामद हुए।

पूछताछ में पकड़ाये व्यक्ति ने अपना नाम रविरंजन कुमार बताया। उसने बताया कि वह गांजा बेचने का काम करता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=5YVkdAqQ8Qo[/embedyt]

तेल्हाड़ा पुलिस ने देशी कट्टा और कारतूस के साथ एक अपराधी को पकड़ा

प्रखंड प्रमुख ने नगरनौसा मिडिल स्कूल का किया निरीक्षण

जमीन कारोबारी हत्याकांड का खुलासा, सगा चाचा गिरफ्तार

जंगली जानवरों ने हमला कर 40 बकरियों को मौत के घाट उतारा, ग्रामीणों में दहशत

युवक ने नग्न अवस्था में मोबाइल से ऑनलाइन वीडियो दिखाते हुए लगा ली फांसी

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker