Thursday, January 15, 2026
अन्य

    दो गुटों की भिड़ंत नहीं, मामूली झगड़े को दिया गया राजनीतिक रंग: नालंदा पुलिस

    बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले बिहारशरीफ नगर से एक खबर सामने आई थी, जिसमें दावा किया जा रहा था कि दो राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हुई और कई राउंड फायरिंग में एक युवक को गोली लगी। कई न्यूज चैनलों द्वारा इस घटना को सनसनीखेज तरीके से प्रस्तुत किया गया, जिससे इलाके में अफवाहों का माहौल बन गया।

    नालंदा पुलिस ने इस मामले में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सच्चाई को उजागर किया। पुलिस के अनुसार, यह घटना आज सुबह लगभग 11:30 बजे धनेश्वर घाट रोड स्थित चांदनी मोड़ के पास मंटु चाय दुकान पर हुई थी। असल में, यह झगड़ा कुछ लड़कों के बीच चाय दुकान पर बैठने को लेकर हुआ था। सुबह हुए इस मामूली विवाद के बाद दोनों पक्षों के लोग फिर से मौके पर इकट्ठा हो गए और झगड़ा करने लगे। इस दौरान एक युवक को ईंट लगने से चोट आई। जिसे इलाज के लिए जीवन ज्योति अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति सामान्य बताई गई है।

    स्थानीय लोगों के मुताबिक घटना के दौरान किसी के द्वारा हवाई फायरिंग की गई थी, लेकिन गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई है। घायल युवक के परिवार ने लहेरी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।  जिसके आधार पर लहेरी थाना कांड संख्या-79/25 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। यह मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 190/191 (2) (3)/115 (2)/126 (2)/109/125/352 बी.एन.एस. एवं 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच में यह स्पष्ट किया है कि यह पूरी घटना महज एक व्यक्तिगत विवाद थी और इसका किसी भी राजनीतिक पार्टी से कोई संबंध नहीं है।

    नालंदा पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे अफवाहों पर विश्वास न करें और बिना पुष्टि किए खबरों को आगे न बढ़ाएं। इस घटना को राजनीतिक रंग देकर कुछ मीडिया संस्थानों ने लोगों को भ्रमित करने की कोशिश की। जबकि वास्तविकता महज एक छोटी सी कहासुनी थी। पुलिस की तत्परता से मामला जल्द ही नियंत्रण में आ गया और इलाके में अब शांति बनी हुई है।

    Nalanda Darpanhttps://nalandadarpan.com/
    वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future