करायपरसुरायः विवाहिता को जिंदा जलाने का आरोप, ससुराल वाले फरार, जाँच में जुटी पुलिस

करायपरसुराय (नालंदा दर्पण) करायपरसुराय थाना क्षेत्र के डियावां गांव में दहेज की खातिर विवाहिता को जिंदा जलाने का मामला प्रकाश में आया है। महिला पीएमसीएच में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही है।

विवाहिता के भाई अजीत कुमार ने बताया कि साल 2018 में उसकी बहन की शादी हुई थी। शादी के कुछ साल बाद दहेज के लिए बार-बार उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। रविवार की सुबह जब शौच के लिए गई तो वहां पहले से मौजूद पति और ससुरारवालों ने मेरी बहन के ऊपर केरोसीन तेल छिड़ककर आग लगा दिया।

उसके बाद चीख-पुकार सुन जब आसपास के ग्रामीण दौड़े तो सभी लोग वहां से फरार हो गया। घायल अवस्था में  ग्रामीणों की मदद से मेरी बहन को करायपरसुराय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया।

ग्रामीणों की सूचना पर जब मायके वाले वहां पहुंचे, तब तक सभी गांव छोड़कर फरार हो गए थे।

थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़िता द्वारा पति और ससुराल परिवार पर जलाने का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future