अन्य
    Sunday, May 19, 2024
    अन्य

      लॉकडाउनः बच्चों की भीड़ संग राजद नेताओं की देखिए अनशन-कार्यक्रम

      इस देशव्यापी लॉकडाउन में प्रशासन की धौंस और पुलिस का डंडा सिर्फ कमजोरों पर चलती है। बात जब प्रभावशाली लोगों की आती है, तब सबका चरित्र बदल जाता है। जरा देखिए कि एक नेता लॉकडाउन और बाल कानूनों का कितना पालन कर रहा है और उसे रोकने वाला कोई नहीं हैं…?

      इस्लामपुर (नालंदा दर्पण)। खबर है कि नालंदा जिला आपदा प्रबंधन जिलाध्यक्ष सह राजद नेता सुभाष यादव की अध्यक्षता में इसलामपुर में मजदूर दिवस मनाया गया। उसके बाद विपक्षी दल नेता  तेजस्वी यादव के आवाहन पर राजद कार्यकर्ता 10 से 12 बजे तक के अनशन पर भी बैठे।

      इस दौरान सुभाष यादव ने कहा कि इस अनशन के माध्यम से सरकार से बिहार राज्य के बाहर लॉकडाउन में फंसे सभी छात्र, कामगारों, इलाज कराने गए लोगो को सुरक्षित घर वापस लाने, उन्हें भोजन पानी आदि आवश्यक वस्तुओं की पूर्ति करने करने की मांग की गई।

      बच्चों की भीड़ में खुद लॉकडाउन का उलंघन करने वाले राजद नेता ने कहा कि कोरोना जैसी विपदा में लोगों को अपने आप को संभाल कर रखने की जरुरत है। लॉकडाउन का पूर्णता पालन करते हुए कम से कम 2 गज की दूरी बनाए रखना जरुरी है।

      इस मौके पर दीपक कुमार, अमीत कुमार, भगवती देवी अभय प्रकाश आदि लोग मौजूद थे।ISLAMPUR LOCKDOWN 2 ISLAMPUR LOCKDOWN 3 ISLAMPUR LOCKDOWN 4

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!