बड़ा हादसा टलाः रामचन्द्रपुर बस स्टैंड में खड़ी दो बसों में लगी आग से मची अफरा-तफरी

बिहार शरीफ (नालंदा दर्पण)।  जिले के लहेरी थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर बस स्टैंड में सोमवार के दिन खड़ी बस में अचानक आग लग गई। आग लगने की वजह से बस स्टैंड में अफरा-तफरी मच गई।

देखते ही देखते  स्टैंड में खड़ी एक बस के बाद दूसरे बस में आग पकड़ लिया। जिन दो बसों में आग लगी है, उनमें से जीवन ज्योति और न्यू कुमार नामक बस है।

न्यू कुमार ब्रेक डाउन होकर स्टैंड में लगी हुई थी। जबकि जीवन ज्योति बस रामचंद्रपुर बस स्टैंड से खुलकर रांची को जाती थी। आग कैसे लगी है, उसका अभी तक स्पष्ट कारण पता नहीं चल सका है।

फिलहाल मौके पर दमकल को बुला ले लिया है। दमकल से आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं स्टैंड में खड़ी अन्य बसों को भी आग से बचाने के लिए घटनास्थल से दूर किया जा रहा है।

मौके पर पुलिस प्रशासन की टीम भी पहुंच गई है। गनीमत रही कि आग लगने के वक्त कोई भी सवार बस में  मौजूद नहीं था,  नहीं तो किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता था।

नालंदाः नहीं थम रहा अपराध, ससुराल जा रहे घोसी के युवक की एकंगरसराय में गोली मारकर हत्या

बिहार शरीफ से आ रही हाइवा में घुसी अनियंत्रित कार, चालक गंभीर

चंडी के इस गांव का प्राचीन ‘मीठकी कुंआ’ का इतिहास, जिसमें दफन है राहगीरों की प्यास!

बिहार शरीफ कोर्ट की बाउंड्री वॉल गिरने से एक महिला की मौत, कई जख्मी

ट्रक-बाइक की भीषण टक्कर में बारात से लौट रहे 3 भाईयों की दर्दनाक मौत

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker