अंततः नप गए नालंदा के ‘घाघ’ थानेदार, राजगीर के दीपक कुमार और बिहार के संतोष कुमार भी सस्पेंड

नालंदा दर्पण डेस्क। नालंदा जिला के पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया है। पटना हाईकोर्ट के आदेश के बाद नालंदा के पुलिस अधीक्षक ने बड़ी कार्रवाई की है। इस जिला में कई थाना प्रभारी को सस्पेंड कर दिया गया है।

नालंदा में जिन पुलिसवालों पर निलंबन की कार्रवाई हुई है । उसमें सबसे बड़ा नाम दीपक कुमार का है। दीपक कुमार अभी वर्तमान में राजगीर के थानाध्यक्ष हैं और इससे पहले वो बिहार थाना के थानाप्रभारी थे। दीपक कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है ।

जिन पुलिस अफसरों पर सस्पेंशन की कार्रवाई हुई है । उसमें दूसरा बड़ा नाम संतोष कुमार का है। जो बिहार थाना में थाना प्रभारी के पद पर तैनात थे। पांच दिन पहले भी उनके निलंबन की बात सामने आयी थी।

लेकिन कहा जा रहा है कि उन्होंने मैनेज कर लिया था । जिसके बाद उन्हें बिहार थाना से हटाकर पुलिस लाइन में हाजिर कर दिया गया था। अब उन्हें भी निलंबित कर दिया गया है। उन्हें पिछले हफ्ते ही बिहार थाना से हटाकर लाइन हाजिर कर दिया गया था ।

इसके अलावा जिन पुलिस अफसरों पर निलंबन की कार्रवाई हुई है। उसमें अशोक कुमार और केशव कुमार मजूमदार शामिल हैं। दोनों पहले बिहार थाना के थानाध्यक्ष थे और अभी दोनों पटना में पदास्थापित हैं। इन दोनों पर भी निलंबन की कार्रवाई हुई है । बताया जा रहा है कि पटना हाईकोर्ट की सख्ती के बाद दोनों पर कार्रवाई हुई है ।

लेकिन सूत्रों के हवाले से खबर है कि इन सभी पर जमीन मामले में कार्रवाई हुई है । बताया जा रहा है कि बिहार शरीफ के पतुआना में जमीन को लेकर विवाद था । जिसमें इन लोगों ने कार्रवाई नहीं की थी और मामला पटना हाईकोर्ट पहुंच गया था। जिसके बाद कार्रवाई की गई है ।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker