अन्य
    Saturday, July 27, 2024
    अन्य

      नालंदा नगर पंचायत के आधे से अधिक पार्षदों ने सामान्य बोर्ड की बैठक का किया बहिष्कार

      नालंदा (नालंदा दर्पण)। नये कार्यपालक पदाधिकारी आने के बाद मंगलवार को नगर पंचायत नालंदा में पहली बार सामान्य बोर्ड की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आठ पार्षद के साथ मुख्य पार्षद एवं उपमुख्य पार्षद उपस्थित हुए। बिना कोरम पूरा किये कई महत्वपूर्ण निर्णय ले लिए गये।

      मुख्य पार्षद के मनमाने रवैया से परेशान नौ पार्षदों ने बैठक का बहिष्कार किया। इसके साथ हीं पार्षद दो गुटों में नजर आये। नाराज पार्षदों ने व्हेनसांग स्मृति भवन के पास खुले मैदान में बैठक कर आगे की रणनीति पर चर्चा की। इस नगर पंचायत में कुल 17 वार्ड हैं।

      वार्ड संख्या तीन के पार्षद् पंकज कुमार ने बताया कि मुख्य पार्षद् हमलोगों के साथ भेदभाव करते हैं। बैठक की जानकारी सोमवार को छह बजे शाम में मिला। जबकि इसकी सूचना 72 घंटा पहले मिलनी चाहिए थी।

      वार्ड एक की पार्षद सोहागे देवी ने कहा बैठक में कार्यवाही पंजी पर उपथिति के नाम पर पार्षदों से हस्ताक्षर ले लिया जाता है। बैठक में पंजी को क्लोज नहीं किया जाता है। बाद में उसपर मनमाने तरीके से योजना लिख देते हैं। जिसका विरोध पार्षदों ने पिछले बैठक में भी किया था। किसी वार्ड में एक तो किसी वार्ड में चार से पांच योजनाओं पर कार्य हो रहा है। कार्यालय में मनमाने तरीके से अपने सगे संबंधियों को बिना पार्षदों के सहमति से बहाल कर लिया गया है।

      वार्ड 10 की पार्षद् सीमा देवी ने कहा कि कार्यलय में न तो जन्म प्रमाण पत्र बनता है न हीं मृत्यु प्रमाण पत्र। इससे लोगों को काफी परेशानी होती है। कार्यालय के खुलने व बंद होने का कोई निश्चित समय नहीं है। समस्या के समाधान तक बैठक का बहिष्कार जारी रहेगा।

      प्रभारी ईओ डा. उदय कुमार ने कहा बैठक में नलजल समेंत अन्य विकास कार्या पर चर्चा हुआ। नगर पंचायत के लोगों को कन्या विवाह योजना, वृद्धा, विधवा, विकलांगता पेंशन योजना का सुलभता से लाभ मिले इसपर चर्चा हुई। कच्चे मकान में रहने वाले लाभुकों को आवास योजना का लाभ कैसे मिले इसके लिए सर्वे कराया जायेगा।

      नालंदा नगर पंचायत वार्ड 01 की सोहागे देवी 02 की चंचला देवी 03 के पंकज कुमार 07 की फुलवंती देवी 09 के रूदल पासवान 10 की सीमा देवी 12 की श्याम सुंदरी देवी 13 प्रवीण कुमार 15 के सुरेश चौधरी समेत नौ पार्षदों ने बैठक का बहिष्कार किया।

      संबंधित खबर

      error: Content is protected !!