नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफहादसा

चलती स्कार्पियो में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान, 112 ने की मदद

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। दीपनगर थाना इलाके के रेलवे क्रॉसिंग विजवनपर के समीप शॉर्ट सर्किट से स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई। चालक ने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई।

सूचना मिलते ही 112 आपातकालीन वाहन के पुलिस पदाधिकारी व जवान मौके पर पहुंच कर स्थानीय नागरिकों की मदद से आग पर काबू पाया।

चालक ने बताया कि स्कॉर्पियो नवादा निवासी आर्मी जवान चंदन सिंह का है। गांव में एक व्यक्ति का तबियत खराब हो गया था। उसे बिहारशरीफ अस्पताल छोड़ कर वापस लौट रहे थे।

इसी बीच अचानक गाड़ी से धुआं निकलने लगा। धुंआ निकलते देख वे गाड़ी को बीच सड़क खड़ा कर कूद गए। इसी बीच स्कॉर्पियो में आग लग गई। आग की लपट तेज हो गई। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना 112 पर दिया।

सूचना मिलते ही 112 के पुलिस पदाधिकारी सीपाही गणेश पासवान, चालक विभाष कुमार ठाकुर और महिला सीपाही सनुराधा कुमारी मौके पर पहुंच कर आग पर आग काबू पाया। हालांकि तब तक स्कॉर्पियो का बहुत हिस्सा जल गया।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=MIOX18GbAAk[/embedyt]

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »