अपराधगाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

गोलीबारी करने से रोकना पड़ा महंगा, बदमाशों ने मारी गोली, एक बदमाशी भी जख्मी

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बीती देर रात वेना थाना क्षेत्र के अरौत गांव में बदमाशों को गोलीबारी करने से मना करना गांव के ही दिलीप प्रसाद को महंगा पड़ गया।

बताया जाता है कि अरौत गांव में दूसरे गांव शाहबाजपुर के कुछ युवक का झुंड अपना वर्चस्व जमाने को लेकर गोलीबारी कर रहे थे। गोलीबारी करते देख गांव के ही किसान दिलीप प्रसाद ने इन युवकों को गोली चलाने से मना किया।

इसके बाद अहले सुबह दालान में बैठे किसान को युवकों के झुंड ने गोली मार दी। जिससे किसान गंभीर रूप से जख्मी हो गए। गोलियों की आवाज को सुन गांव के लोग इधर-उधर भागने लगे।

हालांकि गोली दोनों तरफ से चली। जिससे युवकों के झुंड में श्रीनिवास कुमार को भी गोली लग गई। इस गोलीबारी घटना में कुल दो लोग जख्मी हैं। जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

घटना की जानकारी मिलने पर वेना थानाध्यक्ष संजय कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की और लावारिश अवस्था में दो मोटरसाइकिल को भी जप्त किया है। घटना के पीछे आपसी वर्चस्व की बात सामने आ रही है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=MIOX18GbAAk[/embedyt]

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।