नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

नालंदा डीएम ने तकनीकी एवं गैर तकनीकी पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

बिहार शरीफ (नालंदा दर्पण)। आज नालंदा जिला हरदेव भवन सभागार में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में जिला एवं अनुमंडल  स्तरीय (तकनीकी एवं गैर तकनीकी) पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

समीक्षा के क्रम में संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जनता दरबार/ मुख्यमंत्री समाधान यात्रा/ क्षेत्र भ्रमण/ डीएम जनता दरबार /ई डैशबोर्ड /सीपीग्राम इत्यादि के माध्यम से प्राप्त परिवादो के लंबित मामलों का निष्पादन यथाशीघ्र सुनिश्चित किया जाए।

निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि विधिक/ विधानसभा /विधान परिषदों  से संबंधित प्रश्नों का उत्तर प्रतिवेदन/ मानवाधिकार/ लोकायुक्त इत्यादि के लंबित मामलों का संबंधित विभाग यथाशीघ्र निष्पादन करना सुनिश्चित करेंगे ।

शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, आपूर्ति, उर्जा, बैंकिंग, पंचायती राज, नगर निगम, नगर परिषद नगर पंचायत ,भू अर्जन आदि विभागों से संबंधित मामला निष्पादन हेतु उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय सभी संबंधित विभाग यथा पथ निर्माण, बाढ़ नियंत्रण, विद्युत, सिंचाई, कृषि,  पशुपालन, मत्स्य, गव्य आदि विभाग के पदाधिकारी क्षेत्र भ्रमण करते हुए अपने विभाग के योजनाओं एवं अधिनस्थ कार्यालयों का निरीक्षण रिपोर्ट गूगल डॉक्स पर अपलोड करना सुनिश्चित करेंगे।

निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय संबंधित सभी विभाग के पदाधिकारी जनता दरबार का आयोजन कर आमजन की समस्याओं का निष्पादन सुनिश्चित करेंगे।

इस अवसर पर  नगर आयुक्त, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी बिहारशरीफ सदर, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा ,परिवहन, आपदा, शिक्षा, आपूर्ति ,स्वास्थ्य आदि विभाग के पदाधिकारी ,सभी भूमि सुधार उपसमाहर्ता,  सहित कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, सिंचाई, पथ निर्माण , बाढ़ नियंत्रण आदि उपस्थित थे।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा