नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफ

नालंदा DM शशांक शुभंकर को मिला PM प्रशासनिक उत्कृष्टता पुरस्कार

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा जिले के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर को प्रधानमंत्री प्रशासनिक उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार ‘जिलों के समग्र विकास’ श्रेणी के अंतर्गत उनके असाधारण कार्यों और सफल नेतृत्व के लिए प्रदान किया गया।

भारत सरकार के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने एक आधिकारिक पत्र जारी कर डीएम शुभंकर के प्रयासों की सराहना की है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि उन्होंने जिले में विभिन्न योजनाओं और पहलों को न केवल प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया, बल्कि ‘जिलों के समग्र विकास’ श्रेणी में नालंदा को शीर्ष स्थान पर लाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

डीएम शुभंकर ने जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और ग्रामीण विकास के क्षेत्रों में उल्लेखनीय सुधार किए हैं। उनकी योजनाओं में महिलाओं और बच्चों के पोषण स्तर को सुधारने के लिए चलाए गए विशेष कार्यक्रम, किसानों की आय बढ़ाने के लिए आधुनिक तकनीकों का प्रयोग और शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए डिजिटल पहल शामिल हैं।

उनके नेतृत्व में जिले में कई योजनाओं को निर्धारित समय से पहले पूरा किया गया। जिससे न केवल राज्य बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी नालंदा एक मॉडल जिला के रूप में उभरा।

प्रधानमंत्री पुरस्कार के लिए चयनित होना न केवल डीएम शुभंकर की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह पूरे नालंदा जिले के लिए गर्व का विषय है। भारत सरकार ने उनके योगदान को प्रेरणादायक बताते हुए इसे अन्य जिलाधिकारियों के लिए एक आदर्श बताया।

कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी यह प्रशंसा पत्र उनके एपीएआर (वार्षिक प्रदर्शन मूल्यांकन रिपोर्ट) और इआर (इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड) शीट में भी शामिल किया जाएगा। राज्य के मुख्य सचिव को भी यह पत्र भेजा गया है। जिसमें डीएम शुभंकर के कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई है।

इस सम्मान के बाद नालंदा के नागरिकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। लोगों का कहना है कि डीएम शुभंकर ने जिले में जो सुधार और विकास किए हैं, वे वाकई सराहनीय हैं। उनके नेतृत्व में जिले ने प्रशासनिक दक्षता और जनता की सेवा के नए मापदंड स्थापित किए हैं। प्रधानमंत्री प्रशासनिक उत्कृष्टता पुरस्कार का यह सम्मान न केवल डीएम शुभंकर की मेहनत का प्रमाण है, बल्कि यह संदेश भी देता है कि ईमानदारी और समर्पण के साथ किया गया कार्य हमेशा सराहा जाता है।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”DESC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.