Nalanda Model Hospital: 15 अगस्त तक मॉडल अस्पताल में शुरु होगी चिकित्सा सेवा

नालंदा दर्पण डेस्क। बिहारशरीफ सदर अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन नालंदा मॉडल अस्पताल (Nalanda Model Hospital) में 15 अगस्त तक चिकित्सा सेवा शुरू करने की दिशा में जिला स्वास्थ्य विभाग जुट गया है। यह मॉडल अस्पताल आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस है। इस अस्पताल में एक ही छत के नीचे मरीजों को कई तरह की आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मुहैया होंगी। इस मॉडल अस्पताल को जिला स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर करने की दिशा में निर्माण एजेंसी काम कर रही है।

सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह और डीपीएम श्याम कुमार निर्मल ने अस्पताल के कार्यों की प्रगति का जायजा लेने का बाद बताया कि अस्पताल का कार्य लगभग अंतिम चरण में है। अगस्त की शुरुआत में हैंडओवर हो जाने की उम्मीद है। इसके बाद 15 अगस्त तक इस मॉडल अस्पताल में चिकित्सा सेवा शुरु करने का लक्ष्य रखा गया है। इस अस्पताल में दो सौ बेडों की व्यवस्था की गयी है।

करीब 47.68 करोड़ की लागत से बना है यह मॉडल अस्पतालः बिहारशरीफ सदर अस्पताल परिसर में दो सौ बेड के मॉडल अस्पताल का निर्माण किया गया है। इस पर 47 करोड़ 68 लाख रुपये की लागत आयी है।

यह जी प्लस पांच बिल्डिंग बना है। इसमें लिफ्ट से लेकर अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। ट्रॉमा वार्ड से लेकर आइसीयू, महिला-पुरुष पेइंग वार्ड, आधुनिक लैब, अल्ट्रासाउंड, डिजिटल एक्स-रे आदि की सुविधाएं मरीजों को उपलब्ध होंगी। 15-15 बेडों के पुरुष व महिला सर्जरी वार्ड भी बनाये गये हैं।

हालांकि इस मॉडल अस्पताल का लोकार्पण 25 फरवरी, 2024 को पीएम ने वर्चुअल रूप से किया जा चुका है। अब इस अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात होंगे। बेड लगाने का काम किया जा रहा है। आधुनिक उपकरण लगाए जा रहे हैं।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”5″ order=”DESC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

Show More

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker