Home नालंदा Nalanda Road Crime: लूट की राशि-स्कूटी समेत एक बालक लुटेरा गिरफ्तार

Nalanda Road Crime: लूट की राशि-स्कूटी समेत एक बालक लुटेरा गिरफ्तार

Nalanda Road Crime: A child robber arrested along with the looted money and scooty

इस्लामपुर (नालंदा दर्पण)। Nalanda Road Crime: खुदागंज थाना पुलिस ने लूट की नगद राशि और स्कूटी के साथ एक सड़क लुटेरा बालक को गिरफ्तार किया है।

हिलसा डीएसपी-2 गोपाल कृष्ण ने बताया कि गया जिला के सरवहदा बाजार के मो. नाजीम आलम अपने घर से 4 जुलाई को भगना और भतीजा के साथ स्कूटी से पनहर जा रहे थे कि रात्रि में महमुदा मोड़ के पास अपराधियों ने पिस्तौल का भय दिखाकर नगद 3500 सौ रुपए और स्कूटी गाड़ी छीन लिया था। इस संबंध में पीड़ित द्वारा खुदागंज थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाया गया था।

उन्होंने बताया कि इस कांड का उद्भेदन करने के लिए एक टीम का गठन किया गया था। वैज्ञानिक अनुसंधान के दौरान गया जिला के ललीयारी गांव के लुटेरा भूषण कुमार उर्फ भोला के साथ घटना में संलिप्त एक बालक को खुदागंज बाजार से गिरफ्तार कर लूट की नगद राशि 2200 रुपए बरामद किया गया और उसकी निशानदेही पर लूट की स्कूटी को भी पटना से बरामद किया गया।

छापेमारी टीम में पुलिस इंस्पेक्टर दीपक सम्राट, खुदागंज थानाध्यक्ष जयप्रकाश नारायण, दारोगा रंजीत कुमार सिंह, सिपाही पवन कुमार, असलम परवेज आदि शामिल थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version