नालंदाबिग ब्रेकिंगराजगीर

अंततः राजगीर से गए सदैव विवादित सुर्खियों में रहे डीएसपी सोमनाथ प्रसाद

नालंदा दर्पण डेस्क। बिहार पुलिस महकमा में हुए फेरबदल में नालंदा जिले के हमेशा विवादित सुर्खियों में रहे राजगीर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सोमनाथ प्रसाद का भी तबादला हो गया है।

The biggest reshuffle in Bihar Police Department 22 IPS and 150 DSP SDPOs happened here and there see list 1श्री प्रसाद को राजगीर अनुमंडल से हटाकर पुलिस उपाधीक्षक (प्रशासन), क्षेत्रीय पुलिस उप महानिरीक्षक कार्यालय, मुंगेर भेज दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि बतौर राजगीर डीएसपी सोमनाथ प्रसाद सदैव विवादित सुर्खियों में रहे हैं। बात चाहे राजगीर वनकर्मी उत्पीड़न मामले की हो, राजगीर बबुनी गैंगरेप मामले की हो या फिर हाल ही में घटित छबिलापुर नरसंहार की हो। इनकी कार्यशैली पर हमेशा तीखे सवाल उठते रहे हैं।

आम जन की मानें तो लोग मान बैठे थे कि ये सत्ता संरक्षित अफसर हैं और उनके विरुद्ध किसी स्तर की शिकायत कोई मायने नहीं रखते। श्री प्रसाद पर राजगीर के एक ‘खास तबका’ से जुड़कर और आम जन से कटकर कार्य करने के आरोप भी लगते रहे हैं।

लेकिन सूत्रों के अनुसार इस बार आईबी (खुफिया विभाग) द्वारा बिहार सरकार के गृह विभाग को भेजी रिपोर्ट ने श्री प्रसाद की सारी कलई खोल कर रख दी थी।

 

मुकेश भारतीय

मुकेश भारतीय वरिष्ठ पत्रकार हैं और राजनीति, प्रशासन और स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर लेखन-संपादन करते हैं। More »
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future