हर्ष फायरिंग मौत मामले में नया मोड़, छात्रा को निशाना लगाकर मारी गई गोली

सरमेरा (नालंदा दर्पण)। बीती रात सरमेरा थानान्तर्गत धनवाडीह गाँव में एक शादी समारोह में गोली लगने से हुई स्नातक की छात्रा की मौत मामले में नया मोड़ आ गया है। परिजनों ने हर्ष फायरिंग के बहाने जानबूझ कर निशाना लगाते हुए गोली मारे जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

सरमेरा थानाध्यक्ष के अनुसार बीती की रात करीब 11.45 बजे के धनवाडीह गाँव मे एक युवती को गोली लगने की सूचना पर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया, जिसके क्रम में पता चला कि करीना कुमारी उम्र करीब 21 वर्ष पिता विजय सिंह को गोली लगी है। जिसे ईलाज हेतु पीएचसी सरमेरा ले गया गया, जहाँ डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनो ने पड़ोसी गुड्डू सिंह के द्वारा युवती को निशाना बनाकर गोली मारे जाने की बात बतायी गई। तत्काल गुड्डू सिंह के यहाँ छापामारी की गई पर सभी लोग फरार पाये गये।

वहीं मृतका की मां मिन्तु देवी द्वारा घटना के संबंध मे सरमेरा थाने को आवेदन समर्पित किया गया है, जिसमे इनके जौउत रंजीत सिंह के बेटी की शादी थी, जिसमें गुड्डू सिंह उम्र 45 वर्ष पिता स्व. बिरेन्द्र सिंह साकिन धनावाडीह थाना सरमेरा पर इनकी बेटी की ओर निशाना बनाते हुए गोली चलाने का आरोप लगाया गया है।

इस शिकायत के आलोक में पुलिस ने सरमेरा थाना कांड सं0 46 / 24 दिनांक 07.03.24 धारा 302 भादवि एवं 27 शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया है और घटना के कारणों के संबंध में पता लगाने में जुटी है। फिलहाल प्राथमिकी अभियुक्त गुड्डू सिंह फरार बताया जाता है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=ypE1929VNFI[/embedyt]

राजगीर के सभी चौक-चौराहों से CCTV कैमरा गायब, CM ने किया था उद्घाटन

टीआरई-1 और टीआरइ-2 के BPSC टीचरों की प्रतिनियुक्ति पर रोक

भाकपा माले की जांच टीम ने गुडू हत्याकांड का लिया जायजा, बताया सुनियोजित शाजिस

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=nTxQIxOMLBs[/embedyt]

चंडी नगर पंचायत में हर माह हो रहा 2-3 लाख रुपए का सफाई घोटाला

मुखिया को नहीं पता कहां है पंचायत की संचिकाएं, रोजगार सेवक कहता है- तू नीच जात है…

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!
10 most beautiful actresses in the world : विश्व की 10 सबसे सुंदर अभिनेत्रियां 15 world famous ancient universities of India Artificial Intelligence is the changing face of the future Bihar Sharif covered with red flags regarding Deepnagar garbage dumping yard in nalanda Five great thoughts of Lord Buddha

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker