नालंदाबिग ब्रेकिंगमीडियाहिलसा

यूट्यूबर के जरिए छात्रा का हेडमास्टर पर गंदा आरोप लगाने के मामला में नया मोड़

नालंदा दर्पण डेस्क। नालंदा जिले में एक यूट्यूबर के जरिए छात्रा संग गंदा काम करने के आरोप में इस्लामपुर प्रखंड अंतर्गत जय किसान चंधारी प्लस टू उच्च विद्यालय खारीजमा फरीदपुर के हेडमास्टर की लाइव पिटाई करने के बाद पूरे शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। प्रशासन द्वारा भी इसकी जाँच कराई जा रही है।

खबर है कि यूट्यूबर और हेडमास्टर की वीडिया वयरल होने के वायरल होने के बाद जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मामले की जाँच करने संबंधित स्कूल पहुंचे और मामले की पड़ताल की। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्कूल के हेडमास्टर का पक्ष सुनने के बाद तथाकथित गंदा काम करने का आरोप लगाने वाली छात्रा के घर भी पहुंचे। लेकिन वह सपरिवार घर में नहीं मिली। इस दौरान उन्होंने मीडिया से कोई बात करने से साफ इन्कार कर दिया।

इसी बीच सूत्रों से खबर मिली है कि छात्रा ने किसी बहकाबे में आकर हेडमास्टर पर गंदा आरोप लगाया हैं और उसे हवा देने में तथाकथित यूट्यूबर की भूमिका भी संदिग्ध प्रतीत होता है। इसी बीच जय किसान चंधारी प्लस टू उच्च विद्यालय खारीजमा फरीदपुर के हेडमास्टर अमरकांत प्रसाद ने मीडिया के समक्ष अपनी बात रखी और यूट्यूबर के साथ स्कूल के साथी शिक्षकों पर भी गंभीर आरोप लगाए।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=y48YpcRyvTI[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=e4IWV9sYu7k[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=zUdmkyUHh18[/embedyt]

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।