आवागमननालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

बिहार का पहला मार्ग बनेगा एनएच-431, दोनों किनारे लगेगी सोलर स्ट्रीट लाइट

दनियावां (नालंदा दर्पण)। बिहार के फतुहा से बाढ़ के बीच बने एनएच-431 के किनारे पर सोलर लाइट्स लगाने की योजना तेजी से प्रगति पर है। जिससे यह राज्य का पहला एनएच बन जाएगा, जो सोलर-ऊर्जा से जगमगाएगा। यह अनूठा प्रोजेक्ट स्थानीय लोगों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगा, जो लंबे समय से इस मार्ग पर स्ट्रीट लाइट की मांग कर रहे थे।

बीते दिन मुख्यमंत्री ने इस एनएच के दनियावां के पास बने रेल ओवरब्रिज का उद्घाटन करते हुए इस परियोजना की सराहना की और इसे नालंदा तथा आसपास के जिलों के लोगों के लिए पटना आने-जाने का एक सुगम और सुरक्षित मार्ग बताया।

एनएच-431 फतुहा से शुरू होकर दनियावां और फरीदपुर के बाद नालंदा जिले में प्रवेश करता है। जहां से नगरनौसा, चंडी, हरनौत होते हुए बेलछी के पास फिर से पटना जिले से जुड़ता है। इस सड़क का निर्माण पूर्व भूतल परिवहन मंत्री नीतीश कुमार की पहल पर एनएच के रूप में हुआ था। तब यह देश का सबसे छोटा और न्यूनतम लंबाई वाला राष्ट्रीय राजमार्ग था। शुरुआती दौर में इसे एनएच-30ए नाम से जाना जाता था। उसके बाद इसे एनएच-431 का दर्जा मिला।

यह सड़क कई घनी आबादी वाले क्षेत्रों से होकर गुजरती है। जिसमें फरीदपुर, नगरनौसा, माधोपुर, चंडी, चैनपुर, जैतीपुर, नरसंडा, हरनौत, गोनावां, बेलछी, सकसोहरा और लच्छुचक जैसे प्रमुख गांव शामिल हैं। इन इलाकों में अंधेरे के कारण रात के समय राहगीरों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इससे यह सोलर लाइट योजना और भी महत्वपूर्ण हो जाती है।

इस प्रोजेक्ट के तहत एनएच-431 के दोनों किनारों पर सोलर स्ट्रीट लाइट्स लगाई जाएंगी। इससे न केवल बिजली की बचत होगी, बल्कि सौर ऊर्जा का प्रभावी उपयोग भी होगा। इसके लिए निविदा प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है और जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ होने की उम्मीद है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह उनके लिए एक बड़ी राहत है और इस परियोजना से उनकी वर्षों पुरानी मांग पूरी हो जाएगी। यह सोलर लाइट्स परियोजना बिहार में सड़कों पर सुरक्षा और ऊर्जा बचत के लिहाज से एक मील का पत्थर साबित होगी।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Bihar Sharif covered with red flags regarding Deepnagar garbage dumping yard in nalanda ई BPSC टीचर बच्चों के बीच क्या मिमिया रहा है KK पाठक साहब? ई BPSC टीचर की गुंडई देख लीजिए KK पाठक साहब ! जानें भागवान महावीर के अनमोल विचार