अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

इस्लामपुर के मदरसा हेमायतुल इस्लाम में NIA की छापामारी, संचालक से की 5 घंटे पूछताछ

हिलसा (नालंदा दर्पण)। हिलसा अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत इस्लामपुर नगर के खानकाह मुहल्ला अवस्थित मदरसा हेमायतुल इस्लाम के संचालक डॉ. मंजर इकबाल से एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) की दो सदस्यीय टीम ने करीब पांच घंटे तक पूछताछ की।

इस दौरान टीम ने मदरसे के कई रजिस्टरों की गहनता से जांच की और अनुमान है कि आय-व्यय का भी विस्तृत रूप से निरीक्षण किया गया। हालांकि, एनआईए टीम के सदस्यों ने इस बारे में कोई भी जानकारी देने से इन्कार कर दिया।

एनआईए की टीम ने मदरसे से बाहर रखे रजिस्टरों को मंगवाया और लगभग छह पन्नों की एक रिपोर्ट मदरसा संचालक को सौंपी।

डॉ. मंजर इकबाल ने बताया कि टीम ने उनसे कई सवाल पूछे, जिनका उन्होंने पूरी तरह से जवाब दिया। जांच के दौरान टीम को पूरा सहयोग दिया और सभी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत किए।

पूछताछ के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इस्लामपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, बीडीओ मुकेश कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी पूजा माला सहित कई पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे।

एनआईए की टीम की इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गई, लेकिन टीम के सदस्यों ने इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया। स्थानीय लोगों में इस कार्रवाई को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा