अपराधनालंदाबिग ब्रेकिंग

रांची रेलवे स्टेशन से गांजा की खेप के साथ नालंदा का तस्कर धराया

रांची (नालंदा दर्पण)। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने रांची रेलवे स्टेशन से एक तस्कर को 13 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर का नाम विक्की कुमार है। वह बिहार के नालंदा का रहने वाला है। बरामद गांजा की कीमत एक लाख 35 हजार रुपये आंकी गयी है। 

आरपीएफ निरीक्षक डी शर्मा ने बताया कि रांची मंडल में मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर आरपीएफ लगातार गांजा और शराब तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही है।

इसी क्रम में ऑपरेशन नार्कोस के तहत आरपीएफ पोस्ट रांची के लगेज स्कैनर्स मशीन के पास ड्यूटी पर अलर्ट आरपीएफ महिला स्टाफ प्रतिमा कुमारी और आरती बारला ने एक तस्कर के पास संदिग्ध सामान को नोटिस किया।

इसके बाद उपनिरीक्षक सूरज पांडे और सोहन लाल ने पहुंचकर विक्की से पूछताछ की। ट्रॉली बैग की जांच करने पर बैग से गांजा बरामद किया गया। मामले की सूचना रांची के सहायक सुरक्षा आयुक्त अशोक कुमार सिंह को दी गई। जब्त गांजा और तस्कर को जीआरपी रांची को सौंप दिया गया।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (mukesh bhartiy) पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा