नालंदापर्यटनबिग ब्रेकिंगराजगीरहादसा

भोजन की तलाश में भटके एक लंगूर की करंट से मौत, दूसरा झुलसा

राजगीर (नालंदा दर्पण)। भीषण गर्मी के कारण वन क्षेत्र के जीव वन्य प्राणी लंगूर अक्सर शहर की ओर गांव ग्रामीण क्षेत्रों में पानी और भोजन की तलाश में निकल पड़ते हैं, वहीं इस दौरान इधर-उधर बिजली के खंभे में चढ़ जाने के कारण बेतरतीब फैले बिजली के तारों के चपेट में आ जाते हैं।

खबर है कि नगर परिषद राजगीर क्षेत्र के नोनही गांव में करंट की चपेट में आने से एक लंगूर की मौत हो गयी, जबकि एक लंगूर गंभीर रुप से जख्मी हो गया। मृत लंगूर को ग्रामीणों ने गांव में हीं दफना दिया। जबकि सूचना पाकर वन विभाग के पदाधिकारियों ने घायल लंगूर को ईलाज कराने के लिए अपने साथ ले गए।

बताया जाता है कि राजगीर जंगल से भटक कर एक जोड़ा लंगूर नोनही गांव पहुंचा था। वहीं वे करंट की चपेट में आ गए। जिससे एक लंगूर की मौके पर मौत हो गई। जिसे गांव वालों ने काफी श्रद्धा और आस्था के साथ उसे दफना दिया। जबकि दूसरा लंगूर गांव के ट्रांसफार्मर के पास करेंट की चपेट में आ जाने से वह पूरी तरह से झुलस गया और जमीन पर आ गिरा।

गांव वालों की सूचना पाकर वन विभाग के कर्मी टीम गांव पहुंची और घायल लंगूर को वाइल्ड लाइफ जू सफारी के अस्पताल में ले जाकर इलाज करवाया। वहां समुचित इलाज के बाद  खतरे से पूरी तरह बाहर जंगल में पास छोड़ दिया गया।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.