एकंगरसराय के कुंडवापोखर के समीप सड़क हादसा में एक युवक की मौत, एक अन्य युवक गंभीर

बिहारशरीफ (डायमंड कुमार)। नालंदा में मंगलवार की रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवक घायल हो गया। मामला हिलसा अनुमंडल के एकंगरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंडवापोखर गांव के समीप की है।

मृतक की पहचान तिराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत मेदिनी बीघा गांव निवासी स्वर्गीय राधेश्याम प्रसाद के पुत्र शिव शंकर कुमार के रूप में की गई है।

इस घटना में शिव शंकर कुमार के छोटे भाई रवि शंकर जख्मी हो गए हैं। बुधवार की दोपहर बाद परिजन शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल पहुंचे।

घटना के बारे में मृतक के बहनोई ने बताया कि शिव शंकर प्रसाद छोटे भाई रवि शंकर के साथ बाइक पर सवार होकर अपने ससुराल हिलसा के भगतपुर गांव जा रहा था। तभी कुड़वा पोखर के समीप एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी।

इस घटना में शिव शंकर कुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वही उसका भाई रवि शंकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

इस घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मेदनी बीघा और भगतपुर गांव में घटना के बाद मातम सन्नाटा पसर गया।

एकंगरसराय थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया  है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker