राजगीर नेचर-जू सफारी समेत केबिन रोपवे का संचालन बंद

राजगीर (नालंदा दर्पण)। होली के मौके पर राजगीर नेचर सफारी और जू सफारी सोमवार और मंगलवार को पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। वहीं केबिन रोपवे का संचालन भी मंगलवार और बुधवार को बन्द रहेगा।

हालांकि प्रत्येक सोमवार को नेचर सफारी और जू सफारी की साप्ताहिक छुट्टी रहती है। मंगलवार 26 मार्च को होली का त्यौहार रंगोत्सव को लेकर छुट्टी घोषित है। इसलिए सोमवार साथ मंगलवार को भी नेचर सफारी और जू सफारी बन्द रहेगा।

होली के अगले दिन बुधवार से नेचर सफारी और जू सफारी पर्यटकों के लिए खोल दिये जायेंगे। होली के मौके पर रोपवे का संचालन मंगलवार और बुधवार (26-27 मार्च) को बन्द रहेगा।

बता दें कि हर महीना के आखिरी मंगलवार को मेंटेनेंस के लिए रोपवे का परिचालन बन्द रखा जाता है। चूंकि होली 26 मार्च को है। इसलिए इसका मेंटेनेंस कार्य 27 मार्च को किया जायेगा। 28 मार्च गुरुवार से रोपवे का परिचालन पहले की तरह किया जायेगा।

नालंदा में 497 हेडमास्टर का वेतन बंद, शोकॉज जारी, जानें क्या है मामला

बिहारशरीफ पहुंची IG गरिमा मल्लिक, SP समेत पुलिस अफसरों की लगाई क्लास

मजदूर की पीट-पीटकर हत्या मामले में दोषी चंडी के 3 लोगों को उम्रकैद

बिहारशरीफ में ‘स्मार्ट लापरवाही’ से स्कूल की दीवार गिरी, कई जख्मी, दो गंभीर

पैसों की लेनदेन के विवाद में बी फार्मा के छात्र को गोली मारी

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker