नालंदाबिग ब्रेकिंगबिहार शरीफभ्रष्टाचार

पैक्स अध्यक्ष ने बेन थानाध्यक्ष पर लगाया 5 लाख रुपए घूस मांगने का आरोप

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बेन थाना क्षेत्र अंतर्गत मैंजरा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष करण कुमार सिन्हा ने थानेदार पर छोड़ने के लिए 5 लाख रुपये घूस मांगने का गंभीर आरोप लगाया है।

उन्होंने बिहारशरीफ में प्रेस वार्ता कर पुलिस अधीक्षक से बेन थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की मांग करते हुए कहा कि थानेदार उनके भाई को विद्यालय से उठाकर थाने ले आए थे। जब वह थाने गए तो उन्हें भी हाजत में बंद कर दिया गया। थानेदार ने उनसे कहा कि उनके खिलाफ भी एक केस है।

उन्होंने बताया कि वह और उनके भाई उस केस में पहले ही कोर्ट से बरी हो चुके हैं। लेकिन राजनीतिक षड्यंत्र के तहत उन्हें थाने में 24 घंटे हाजत में बंद रखा गया और थानेदार ने उनसे छोड़ने के लिए 5 लाख रुपये की मांग की।

उन्होंने कहा कि उन्होंने थानेदार को बताया कि वह कोर्ट से बरी हो चुके हैं, लेकिन थानेदार ने उनकी बात नहीं सुनी।

उन्होंने कहा कि इस घटना से उन्हें मानसिक और आर्थिक दोनों रूप से क्षति हुई है। इस मामले में थानेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाए और उन्हें निलंबित किया जाए। वहीं इस संबंध में बेन थानाध्यक्ष ने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत और बेबुनियाद बताया है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=M2N1Kn0hZBw[/embedyt]

मुकेश भारतीय

मुकेश भारतीय वरिष्ठ पत्रकार हैं और राजनीति, प्रशासन और स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर लेखन-संपादन करते हैं। More »
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future