बिहारशरीफ में पीजी स्टूडेंट ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहार थाना क्षेत्र अंतर्गत पटेल नगर मोहल्ला में रहने वाला एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृत छात्र प्रमोद कुमार का 23 वर्षीय पुत्र धर्मपाल कुमार है।

पुलिस के अनुसार धर्मपाल ने रात 10:00 के करीब घर में खाना खाया और खाने के बाद बाहर घूमने गया। शीघ्र ही बाहर से घूम कर जब रूम पर आया तो रोने लगा। मां ने जब रोने का कारण पूछा तो धर्मपाल कुछ न बोलकर सीधे अपने रूम में अंदर से बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। धर्मपाल पोस्ट ग्रेजुएट की पढ़ाई कर रहा था।

सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया। बिहार थाना पुलिस फिलहाल यूडी केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

परवलपुर प्रखंड भाजपा ने जदयू सांसद के खिलाफ मुहिम छेड़ी

अब अस्पतालों में दीदी की रसोई के साथ दीदी की सफाई भी देखने को मिलेगी

सांसद ने राजगीर-बख्तियारपुर मेमू स्पेशल के ठहराव का किया शुभारंभ

बारात देख रही युवती को बदमाश ने कनपटी में मारी गोली, मौत

लोकसभा चुनाव, होली, रामनवमी को लेकर ये आठ कुख्यात हुए जिला बदर

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker