अपराधनालंदाबिहार शरीफ

चंडी से अपह्वत युवक को पुलिस ने परबलपुर से किया बरामद

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। नालंदा  जिले में  इन दिनों वैसे ही अपराध का ग्राफ बढ़ा हुआ है। ऐसे में किसी की अपरहण की सनसनीखेज घटना से पुलिस की साख पर सवाल उठ रहा है।

ताज़ा मामला चंडी थाना क्षेत्र का है। जहां एक युवक को कुछ बदमाशों ने अगवा कर लिया था। लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपह्व  युवक को बरामद कर लिया है। बदमाशों ने युवक को छोड़ने के एवज में चार लाख रुपए की राशि की मांग की थी।

चंडी थाना क्षेत्र के गोखुलपूर गांव निवासी शम्भू ठाकुर को शुक्रवार की देर शाम को अगवा कर लिया गया था। इस मामले में शम्भू ठाकुर की पत्नी शर्मिला देवी ने चंडी थाना में आवेदन दी थी।।

अपह्वत  युवक की पत्नी शर्मिला देवी ने आवेदन में लिखा था कि गोखुलपुर निवासी संजय सिंह से मेरे पति ने साढ़े सात लाख में जमीन खरीदी थी। जिसके एवज में साढ़े तीन लाख रुपया दिया गया था।

लेकिन उक्त जमीन किसी को पूर्व में बेच देने की जानकारी होने पर मेरे पति ने कहा कि जबतक जमीन की घेराबंदी नहीं होगी तब तक बाकी चार लाख रुपया नहीं देंगे।

इस पर संजय सिंह ने कहा था कि एक महीने के अंदर जमीन घेराबंदी करवा देंगे। लेकिन शुक्रवार की शाम को बाइक देंने के बहाने मेरे पति को बुलाया। जहां से उन्हें अगवा कर लिया गया। अगवा कर परवलपुर थाना क्षेत्र में लेकर जाने की सूचना है।

शुक्रवार की देर शाम को मेरे पति ने फोन किया कि चार लाख रुपया जल्द व्यवस्था कर दो। हमे अगवा कर लिया गया है।अगवा करने वाले  मारपीट कर रहा है।

थानाध्यक्ष अभय कुमार ने लिखित शिकायत मिलने के बाद शनिवार को त्वरित कार्रवाई करते हुए अपह्वत युवक को परबलपुर से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस बरामद युवक को चंडी लाकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

मुकेश भारतीय

मुकेश भारतीय वरिष्ठ पत्रकार हैं और राजनीति, प्रशासन और स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर लेखन-संपादन करते हैं। More »
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future