पुलिस की त्वरित कार्रवाई, अपहृत बालक को चंद घंटे में छुड़ाया

इस्लामपुर (नालंदा दर्पण)। इस्लामपुर थाना पुलिस ने एक 16 वर्षीय बालक दीपक कुमार को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त कराया है। और सभी चार अपहरणकर्ताओं को चिन्हित कर लिया है।

थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह के अनुसार सूचना मिलते ही पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए दलबल के साथ चुल्हन बिगहा गाँव के खंधा में छुपा कर रखे अपहृत बालक दीपक कुमार को अपहरणकर्ताओं के कब्जे से छुड़ाया। हालांकि पुलिस के वाहन को देखते ही अपहरणकर्ता भागने में सफल रहे।

अपहृत नाबालिग दीपक कुमार के पिता इस्लामपुर थाना क्षेत्र के भागवतपुर गाँव के राजकिशोर कुमार ने स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि सुबह अपहृत दीपक घर से इसलामपुर नगर के राणाप्रतापनगर मुहल्ला में कोचिंग के लिए जा रहा था कि रास्ते में इमली पेड़ के समीप पूर्व से घात लगाए अपहरणकर्ताओं ने एक लाख रुपए के लिए हथियार का भय दिखाकर अगवा कर लिया था।

महिला की मौत के बाद अस्पताल में बवाल, तोड़फोड़, नर्स को छत से नीचे फेंका

गोलीबारी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिस्तौल-कारतूस समेत एक को पकड़ा

भाभी संग अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी की हत्या

जी हाँ, पागल हो गई है सिलाव थाना की पुलिस, खुद देख लीजिए

बिहारशरीफ में ब्राउन शुगर की गिरफ्त में आए एक और युवक की मौत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

प्रमुख खबरें

सर्वजन खबरें