बिहारशरीफ के होटलों में देह व्यापार का पर्दाफाश, पुलिस छापेमारी में 11 युवक-युवतियां धराए

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। बिहारशरीफ शहर में चल रहे अवैध देह व्यापार का एक बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने शहर के चार होटलों में सघन छापेमारी कर पांच युवकों और छह युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया है। बिहार थाना और लहेरी थाना क्षेत्र के होटलों में यह कार्रवाई बिहारशरीफ सदर एसडीओ नुरूल हक के नेतृत्व में की गई है।

पुलिस ने विभिन्न होटलों के कमरों से इन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया और उन्हें पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया है। पुलिस द्वारा शहर में दुर्गा पूजा के दौरान अवैध गतिविधियों पर नज़र रखते हुए सभी होटलों और लॉज में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत यह गिरफ्तारी की गई है।

हालांकि, पुलिस ने अब तक पकड़े गए लोगों के नामों का खुलासा नहीं किया है। यह पहली बार नहीं है, जब बिहार थाना इलाके के होटलों में इस तरह की अवैध गतिविधियां सामने आई हैं। इससे पहले भी होटलों में शराब के साथ युवक-युवतियां संदिग्ध हालत में पकड़े जा चुके हैं। इसके बावजूद उसी होटल में फिर से देह व्यापार जैसे अवैध धंधे काफी फल-फूल रहे हैं। पुलिस भी कई होटल मालिक और कर्मियों को ऐसी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार कर चुकी है।

यह मामला इशारा करता है कि होटलों में चल रहे अवैध धंधों पर कड़ी निगरानी की जरूरत है। पुलिस की इस कार्रवाई से शहर में अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने की उम्मीद है। पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी के बावजूद ऐसी गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग सका है, जो शहर की सुरक्षा और नैतिकता के लिए चिंता का विषय है।

इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने सभी होटल मालिकों और कर्मियों पर कड़ी नजर रखने की चेतावनी दी है और कहा है कि ऐसे अवैध धंधों में शामिल होटल मालिकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, ताकि शहर में इस तरह के अपराधों पर पूरी तरह से रोक लगाई जा सके।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!
शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future