नालंदाबिग ब्रेकिंगस्वास्थ्यहिलसा

झोलाछाप डॉक्टर ने ली प्रसुता की जान, परिजनों का हंगामा, जांच में जुटी पुलिस

नालंदा दर्पण डेस्क। नालंदा जिला में एक बार फिर से झोलाछाप डॉक्टर के चक्कर में एक महिला की जान चली गई।

झोलाछाप डॉक्टर ने ली गई प्रसुता की जान 1बताया जाता है कि हिलसा थाना क्षेत्र अंतर्गत खोरमपुर गांव निवासी जीतन प्रसाद के 22 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी का प्रसव होने वाला था। जिसे 9 जनवरी को हिलसा नगर के चिकसौरा रोड ओम माही नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां ऑपरेशन के दौरान एक नवजात बच्ची ने जन्म लिया।

लेकिन कुछ घंटे बाद महिला की हालत दयनीय होने पर अस्पताल कर्मियों के द्वारा पटना के एक क्लीनिक में भर्ती कराया दिया गया। जहां पर मंगलवार को इलाज के दौरान प्रसूति महिला की मौत हो गयी।

इसके बाद आज बुधवार को चिकसौरा रोड स्थित ओम माही नर्सिंग होम पास शव रखकर परिजनों ने हंगामा किया। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

हंगामा की सूचना मिलने पर हिलसा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ भेज दिया। इस मामले के लेकर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। वहीं घटना के बाद अस्पताल कर्मी अस्पताल छोड़कर भाग चुके हैं।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=MWMwnWRYeSs[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=0lWg_Zta32w[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=gaVz3LwMxDM[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=oVUqNa4g-YI[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=GkRhOue_ERU[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=MzvHDjDoy2o[/embedyt]

राजगीर किला मैदान की खुदाई से मौर्यकालीन इतिहास में जुड़ेगा नया अध्याय

अतिक्रमण से खतरे में बिहारशरीफ की जीवन रेखा पंचाने नदी का अस्तित्व

राजगीर मकर संक्रांति मेला की तैयारी जोरों पर, यहाँ पहली बार बन रहा जर्मन हैंगर

सोहसराय थानेदार का वायरल हुआ भरी भीड़ में गाली-गलौज करता वीडियो

BPSC टीचर्स को यूं टॉर्च की रौशनी में अपना लेक्चर झाड़ गए KK पाठक

मुकेश भारतीय

मुकेश भारतीय वरिष्ठ पत्रकार हैं और राजनीति, प्रशासन और स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर लेखन-संपादन करते हैं। More »
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future