खेती-बारीनालंदाबिग ब्रेकिंगराजगीर

राजगीर के किसानों को मिली बड़ी सुविधा, मिट्टी जांच प्रयोगशाला का शुभारंभ

राजगीर (नालंदा दर्पण)। बिहार सरकार के कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने पटना से रिमोट के माध्यम से राजगीर अनुमंडलीय मिट्टी जांच प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। यह अत्याधुनिक प्रयोगशाला राजगीर ई-किसान भवन में स्थापित की गई है। जिसका किसान बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

इस प्रयोगशाला के शुरू होने से अब राजगीर अनुमंडल के किसानों को मिट्टी की जांच के लिए बिहारशरीफ स्थित जिला कृषि कार्यालय जाने की बाध्यता समाप्त हो गई है। इससे गिरियक, बेन, कतरीसराय, बेन और राजगीर प्रखंड के किसान सीधे अपने क्षेत्र में ही मिट्टी परीक्षण करवा सकेंगे। जिससे उन्हें समय और संसाधनों की बचत होगी।

इस मिट्टी जांच प्रयोगशाला की स्थापना 75 लाख रुपये की लागत से की गई है। यहां किसान अपनी मिट्टी का परीक्षण कर उसकी गुणवत्ता, पोषक तत्वों की मात्रा और आवश्यक उर्वरकों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इससे फसलों की पैदावार बढ़ाने में मदद मिलेगी और अनावश्यक उर्वरकों के प्रयोग से बचाव होगा। जिससे पर्यावरण को भी लाभ होगा।

फिलहाल इस प्रयोगशाला में दो कर्मियों द्वारा कार्य किया जा रहा है। जल्द ही अन्य आठ पदों पर कर्मियों की बहाली के बाद इसे पूरी तरह कार्यशील कर दिया जाएगा। जिससे इसकी कार्यक्षमता और बढ़ेगी।

इस अवसर पर कई कृषि अधिकारी भी उपस्थित रहे। जिनमें जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार, पौधा संरक्षण सहायक निदेशक संतोष कुमार, भूमि संरक्षण सहायक निदेशक अजीत प्रकाश, उद्यान सहायक निदेशक राकेश कुमार, राजगीर अनुमंडल कृषि पदाधिकारी राजेश कुमार, बिहारशरीफ अनुमंडल कृषि पदाधिकारी विजेश कुमार, हिलसा अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार और राजगीर प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुखदेव मेहता शामिल थे।

बहरहाल इस नई सुविधा से राजगीर एवं आसपास के किसानों में हर्ष का माहौल है। किसानों का कहना है कि अब उन्हें मिट्टी की जांच के लिए उन्हें दूर जिला मुख्यालय बिहारशरीफ नहीं जाना पड़ेगा। इससे उनकी समय और धन दोनों की बचत होगी और वे अपनी खेती को अधिक वैज्ञानिक तरीके से कर सकेंगे।

Mukesh Bhartiy

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा