नालंदाफीचर्डबिग ब्रेकिंगराजगीर

राजगीर जीआरपी थानेदार को मिला उत्कृष्ट सेवा सम्मान

राजगीर (नालंदा दर्पण)। रेलवे सुरक्षा और बेहतर विधि व्यवस्था संधारण में अपनी अद्वितीय सेवा के लिए जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह को विशेष सम्मान से नवाजा गया है। रेल पुलिस अधीक्षक अमृतेन्दु शेखर ठाकुर ने उन्हें अवार्ड और प्रशस्ति पत्र के साथ नगद पुरस्कार देकर उनकी उत्कृष्ट सेवा की सराहना की।

थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह ने राजगीर रेलवे स्टेशन पर विधि व्यवस्था को सुदृढ़ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके नेतृत्व में एक्सप्रेस, स्पेशल और पैसेंजर ट्रेनों की सुरक्षा पर सतत निगरानी रखी गई, जिससे यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा में कोई कमी न हो। रेलवे स्टेशन की भीड़भाड़ और यात्री प्रबंधन में उनके टीम वर्क का प्रभावी योगदान रहा है, जिससे स्टेशन पर शांति और सुव्यवस्थित माहौल बना रहा।

जितेंद्र कुमार सिंह को इस अवार्ड के लिए जीआरपी, आरपीएफ और रेलवे के अधिकारियों ने बधाई दी। स्टेशन अधीक्षक चंद्रभूषण सिन्हा, आरपीएफ थानाध्यक्ष बबन सिंह और अन्य अधिकारियों ने उनकी सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में रेलवे स्टेशन पर विधि व्यवस्था बेहतर रही है। टीम वर्क के साथ उन्होंने स्टेशन को सुरक्षित और यात्रियों के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान किया है।

इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा, “राजगीर की पहचान राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर है, इसलिए राजगीर रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को भी उच्च मानकों पर खरा उतरना चाहिए। हमारा प्रयास सदैव यही रहेगा कि स्टेशन के अंदर और बाहर की सुरक्षा व्यवस्था हमेशा दुरुस्त रहे।”

उन्होंने यह भी बताया कि राजगीर जीआरपी थाने को अब पूर्ण थाना का दर्जा मिल गया है, जिससे संसाधन और सुविधाओं में वृद्धि हुई है। यह बदलाव विधि व्यवस्था को बनाए रखने में सहायक सिद्ध हो रहा है और इससे रेलवे सुरक्षा और मजबूत हुई है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि भविष्य में भी रेलवे स्टेशन की सुरक्षा और यात्रियों की सुविधा के लिए जीआरपी की टीम निरंतर तत्पर रहेगी। उनकी प्राथमिकता है कि राजगीर रेलवे स्टेशन, जो देश-विदेश से आने वाले यात्रियों का प्रमुख केंद्र है, उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और इसे एक सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा केंद्र बनाया जाए।

वेशक इस सम्मान ने न केवल जितेंद्र कुमार सिंह की मेहनत को मान्यता दी है, बल्कि राजगीर रेलवे स्टेशन की सुरक्षा को और मजबूत करने की दिशा में एक प्रेरणा का काम भी किया है।

Nalanda Darpan

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, अर्थ, अधिकार, प्रशासन, पर्यावरण, पर्यटन, धरोहर, खेल, मीडिया, कला, संस्कृति, मनोरंजन, रोजगार, सरकार आदि को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर बतौर कंटेंट राइटर-एडिटर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

शांति और ध्यान का अद्भुत अनुभव बोधगया वैशाली का विश्व शांति स्तूप विक्रमशिला विश्वविद्यालय के बहुरेंगे दिन राजगीर सोन भंडारः दुनिया का सबसे रहस्यमय गुफा