राजगीर के रजनीश ने राज्यस्तरीय पैरा एथलेटिक्स में रचा इतिहास

राजगीर (नालंदा दर्पण)। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय राजगीर के कक्षा आठवीं के छात्र रजनीश कुमार ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर राज्य स्तररीय खेलों में शानदार उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने बिहार पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित 25वें जूनियर एवं सब-जूनियर स्टेट पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में शॉट पुट, 100 मीटर, 200 मीटर और डिस्क थ्रो जैसे चारों इवेंट में प्रथम स्थान प्राप्त कर केंद्रीय विद्यालय परिवार और राजगीर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता आयुध निर्माणी, नालंदा खेल परिसर में बीते रविवार 10 अगस्त 2025 को आयोजित की गई थी।

इस चैंपियनशिप में बिहार के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। रजनीश ने अपनी असाधारण प्रतिभा और खेल के प्रति समर्पण से सभी को प्रभावित किया। शॉट पुट में उनकी सटीकता, 100 और 200 मीटर दौड़ में उनकी गति और डिस्क थ्रो में उनकी तकनीक ने निर्णायकों और दर्शकों का दिल जीत लिया। चारों इवेंट में स्वर्ण पदक जीतकर रजनीश ने न केवल अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया, बल्कि यह भी साबित किया कि मेहनत और जुनून के सामने कोई बाधा टिक नहीं सकती।

रजनीश एक मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं, जहां आर्थिक संसाधन सीमित हैं। इसके बावजूद उन्होंने कभी भी आर्थिक अभाव को अपनी प्रगति में बाधा नहीं बनने दिया। उनके पिता एक छोटे से दुकानदार हैं और मां गृहिणी हैं।

रजनीश ने अपनी दिनचर्या में सुबह जल्दी उठकर अभ्यास करने और स्कूल के बाद खेल के मैदान में घंटों मेहनत करने का नियम बनाया। उनके कोच श्री अजय सिंह ने बताया कि रजनीश में शुरू से ही कुछ खास था। उनकी लगन और अनुशासन देखकर मुझे यकीन था कि वह एक दिन बड़ा नाम करेगा।

रजनीश की यह पहली बड़ी उपलब्धि नहीं है। वे पहले भी कई जिला और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं। पिछले साल जिला स्तरीय पैरा एथलेटिक्स में भी उन्होंने दो स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम किया था। अब उनकी नजर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं पर टिकी है। रजनीश का कहना है कि वे अपने देश के लिए खेलना चाहता हैं और पैरालंपिक्स में भारत का झंडा बुलंद करना चाहते हैं।

रजनीश की इस उपलब्धि से पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय राजगीर में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्राचार्य श्री विवेक किशोर ने रजनीश को बधाई देते हुए कहा कि रजनीश ने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे नालंदा जिले का गौरव बढ़ाया है। उनकी मेहनत और समर्पण सभी छात्रों के लिए प्रेरणा है। विश्वास है कि वह राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे। विद्यालय के खेल शिक्षक और सहपाठियों ने भी रजनीश की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।

वेशक रजनीश की कहानी उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद अपने सपनों को साकार करना चाहते हैं। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार और विद्यालय को गौरवान्वित किया है, बल्कि राजगीर और नालंदा के युवाओं को यह संदेश दिया है कि इच्छाशक्ति और कठिन परिश्रम के बल पर कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। रजनीश अब अपनी अगली चुनौती राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप की तैयारी में जुट गए हैं।

नालंदा दर्पण की ओर से रजनीश को उनकी इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker