तकनीकनालंदाफीचर्ड

Ration Card New Rules 2026 Update : अब राशन कार्ड अप्लाई करना हुआ और आसान, जानिए नया प्रोसेस

सरकार ने राशन कार्ड आवेदन प्रक्रिया को किया डिजिटल, अब घर बैठे Online Apply, आधार लिंकिंग और e-KYC अनिवार्य, जानें Eligibility, जरूरी Documents और पूरा Process

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। देशभर में राशन कार्ड को लेकर सरकार ने वर्ष 2026 में कई बड़े बदलाव (Ration Card New Rules 2026) लागू किए हैं। इन नए नियमों का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों तक सही तरीके से खाद्यान्न पहुंचाना और फर्जी राशन कार्ड पर रोक लगाना है। अब राशन कार्ड बनवाने और अपडेट करने की प्रक्रिया पहले से ज्यादा आसान और डिजिटल कर दी गई है, जिससे आम लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

सरकार के नए दिशा-निर्देश के अनुसार अब राशन कार्ड के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन की जा रही है और सभी परिवार के सदस्यों का आधार नंबर देना अनिवार्य होगा।

अब ऑनलाइन करना होगा आवेदनः पहले राशन कार्ड बनवाने के लिए लोगों को ब्लॉक या RTPS कार्यालय जाना पड़ता था, लेकिन अब अधिकांश राज्यों में यह प्रक्रिया ऑनलाइन उपलब्ध कर दी गई है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत नए राशन कार्ड के लिए आवेदन संबंधित राज्य के खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर किया जा सकता है।

ऑनलाइन आवेदन करने के बाद अधिकारी दस्तावेजों की जांच करेंगे और जरूरत पड़ने पर फील्ड वेरिफिकेशन भी किया जा सकता है।

आधार लिंक और e-KYC अनिवार्यः सरकार ने राशन कार्ड से जुड़े सबसे बड़े बदलावों में आधार लिंकिंग और e-KYC को अनिवार्य कर दिया है। अब राशन कार्ड में शामिल सभी सदस्यों का आधार कार्ड लिंक होना जरूरी होगा। ऐसा नहीं करने पर राशन कार्ड अस्थायी रूप से बंद किया जा सकता है। इस कदम से फर्जी राशन कार्ड और गलत लाभ लेने वालों पर रोक लगेगी तथा सही लोगों तक सरकारी सहायता पहुंचेगी।

पात्रता नियमों में भी हुआ बदलावः नए नियमों के अनुसार राशन कार्ड उन्हीं परिवारों को मिलेगा जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। सरकार अब आय, संपत्ति और अन्य दस्तावेजों के आधार पर पात्रता की जांच करेगी। इसके अलावा जिन लोगों के पास अधिक आय, चार पहिया वाहन या आयकर भुगतान का रिकॉर्ड है, उनका राशन कार्ड रद्द किया जा सकता है।

बिहार में राशन कार्ड के लिए जरूरी दस्तावेजः नया राशन कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, परिवार के सभी सदस्यों का आधार, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो दस्तावेज जरूरी हैं।

बिहार में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदनः बिहार के लोग निम्न प्रक्रिया से राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं:

  1. बिहार खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. “Apply for New Ration Card” विकल्प चुनें
  3. सभी जरूरी जानकारी भरें
  4. दस्तावेज अपलोड करें
  5. आवेदन सबमिट करें
  6. आवेदन नंबर से स्टेटस चेक करें। सत्यापन के बाद राशन कार्ड जारी कर दिया जाएगा।

राशन कार्ड के प्रमुख लाभः राशन कार्ड धारकों को सरकार द्वारा कई सुविधाएं दी जाती हैं। जैसे- फ्री या सस्ता राशन (चावल ₹3/kg, गेहूं ₹2/kg), सरकारी योजनाओं का लाभ, पहचान और निवास प्रमाण,  आयुष्मान कार्ड और अन्य योजनाओं में मदद आदि

सरकार का उद्देश्यः सरकार का मुख्य उद्देश्य राशन वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाना और जरूरतमंद लोगों तक सही लाभ पहुंचाना है। आधार लिंकिंग, ऑनलाइन आवेदन और डिजिटल सत्यापन से भ्रष्टाचार और फर्जी लाभार्थियों पर रोक लगेगी।

अब नए नियमों के लागू होने के बाद राशन कार्ड बनवाना पहले से ज्यादा आसान और पारदर्शी हो गया है। अब लोग घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। अगर आपने अभी तक राशन कार्ड नहीं बनवाया है तो जल्द आवेदन करें।

मुकेश भारतीय

मुकेश भारतीय वरिष्ठ पत्रकार हैं और राजनीति, प्रशासन और स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर लेखन-संपादन करते हैं। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future