नालंदापर्यटनबिग ब्रेकिंगराजगीर

राजगीर मलमास मेला की तैयारी को लेकर प्रभारी जिलाधिकारी ने बैठक कर दिए कई अहम निर्देश

बिहार शरीफ (नालंदा दर्पण)। अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन नगरी राजगीर में मलमास मेला की पूर्व तैयारी को लेकर आज प्रभारी जिलाधिकारी -सह- उप विकास आयुक्त वैभव श्रीवास्तव ने आज हरदेव भवन सभागार में बैठक किया। इसमें मेला की तैयारी को लेकर पूर्व में दिए गए निदेशों के अनुपालन की एक एक कर समीक्षा की गई।

नगर परिषद राजगीर द्वारा मेला के आयोजन हेतु कराये जाने वाले विभिन्न कार्यों के लिए आठ समूह में अलग-अलग निविदा निकाली

ब्रह्मकुण्ड परिसर में की जाने वाली विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर अब तक की गई पूर्व कार्रवाई के बारे में संबंधित पदाधिकारियों से जानकारी ली गई।इसमें मुख्य रूप से यात्री शेड,प्रवेश-निकास,भीड़ प्रबंधन, चेंजिंग रूम, रास्ते की मरम्मती, साफ-सफाई आदि हेतु विस्तृत रूप से जानकारी ली गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

मेला क्षेत्र में अधिष्ठापित किये जाने वाले सीसीटीवी कैमरे के लिए उपयुक्त स्थल को चिन्हित कर सूचीबद्ध करने का निदेश अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर को दिया गया।

यातायात व्यवस्था को सुगम बनाये रखने हेतु विभिन्न दिशा में अलग-अलग पार्किंग स्थल चिन्हित किये गए हैं। इन सभी पार्किंग स्थलों पर पेयजल, शौचालय एवं पब्लिक एड्रेस सिस्टम की व्यवस्था की जायेगी। इसके लिए भी पार्किंग स्थल के पास जगह चिन्हित करने को कहा गया।

ट्रैफिक आउटपोस्ट के लिए चिन्हित स्थलों के पास प्रतिनियुक्त किये जाने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों के लिए आवासन, पेयजल तथा शौचालय की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए भी उपयुक्त स्थल चिन्हित करने का निदेश दिया गया।

इसके साथ ही मेला क्षेत्र में 13 वाच टावर निर्माण के लिए भी उपयुक्त स्थल चिन्हित करने को कहा गया।

मुख्यमंत्री के निर्देश के आलोक में मेला क्षेत्र में 5 विभिन्न स्थलों पर श्रद्धालुओं के लिए पेय गंगा जल की व्यवस्था हेतु प्याऊ का निर्माण लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा किया जाएगा।

इन सभी प्याऊ में गंगा जल आपूर्त्ति योजना के माध्यम से पेय जलापूर्ति की जाएगी। इसके लिए कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को निदेश दिया गया।

मेला अवधि में श्रद्धालुओं के मनोरंजन हेतु प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें कला संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए कलाकारों के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों द्वारा भी प्रस्तुति दी जाएगी। स्थानीय कलाकारों के चयन हेतु सामान्य शाखा प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

मेला से संबंधित तैयारी हेतु पूर्व में ही विभिन्न कोषांगों का गठन किया गया है। सभी कोषांग के प्रभारी पदाधिकारियों को अपने दायित्वों का समयबद्ध ढंग से अनुपालन सुनिश्चित करने का स्पष्ट निदेश दिया गया।

बैठक में नगर आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजगीर, विभिन्न कोषांगों के वरीय एवं नोडल जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी राजगीर, अंचलाधिकारी राजगीर, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद राजगीर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

मुकेश भारतीय

मुकेश भारतीय वरिष्ठ पत्रकार हैं और राजनीति, प्रशासन और स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर लेखन-संपादन करते हैं। More »
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future