नालंदाबिग ब्रेकिंगहादसाहिलसा

बीआरसी से बर्तन लेकर घर जा रहे स्कूल हेडमास्टर की सड़क हादसा में मौत

एकंगरसराय (नालंदा दर्पण)। बीते बुधवार की देर शाम एकंगरसराय प्रखंड अंतर्गत महाराजगंज के निकट निशनपुरा गांव निवासी प्राथमिक विद्यालय जैतीपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार  उर्फ राजीव की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई।

School headmaster going home with utensils from BRC dies in road accident 2बताया जाता है कि प्रभारी प्रधानाध्यापक स्कूल समाप्ति के बाद एकंगरसराय बीआरसी स्थित कार्यालय गए थे. जहां से वे मध्यान भोजन का बर्तन लेकर अपने गांव तेलहाड़ा थाना क्षेत्र के नारायणपुर पंचायत अंतर्गत निशनपुरा जा रहे थे कि रास्ते में महाराजगंज के निकट अज्ञात वाहन ने उनके मोटरसाइकिल में टक्कर मार दिया. जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

उसके बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें एकंगरसराय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां से उनकी स्थिति को चिंताजनक देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई।

शिक्षक की मौत की जानकारी मिलते ही एकंगरसराय प्रखंड के शिक्षकों में शोक की लहर  व्याप्त हो गया है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=yGpLH58Vxok[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=kGffItEE3HE[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=a1VyarsT3qE[/embedyt]

राजगीर किला मैदान की खुदाई से मौर्यकालीन इतिहास में जुड़ेगा नया अध्याय

अतिक्रमण से खतरे में बिहारशरीफ की जीवन रेखा पंचाने नदी का अस्तित्व

राजगीर मकर संक्रांति मेला की तैयारी जोरों पर, यहाँ पहली बार बन रहा जर्मन हैंगर

सोहसराय थानेदार का वायरल हुआ भरी भीड़ में गाली-गलौज करता वीडियो

BPSC टीचर्स को यूं टॉर्च की रौशनी में अपना लेक्चर झाड़ गए KK पाठक

मुकेश भारतीय

मुकेश भारतीय वरिष्ठ पत्रकार हैं और राजनीति, प्रशासन और स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर लेखन-संपादन करते हैं। More »
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future