नालंदाबिग ब्रेकिंगशिक्षाहिलसा

नगरनौसा हाई स्कूल में गंदा शौचालय देख बिफरे निर्देशक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। सरकारी विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था सुधार करने को लेकर सरकार प्रयासरत हैं। सरकारी विद्यालयों की वस्तुस्थिति की निरंतरजांच कर कमियां को दूर किया जा रहा है।

इसी कड़ी में नगरनौसा प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों का शुक्रवार के दिन निर्देशक प्राथमिक शिक्षा पटना पंकज कुमार ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में बच्चों एवं शिक्षकों की उपस्थिति पंजी, लाइब्रेरी, शौचालय सहित विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों की बारीकी से जांच किया।

जांच के दौरान में गंदा शौचालय देख निर्देशक पंकज कुमार स्कूल के प्रधानाध्यापक पर बिफर पड़े। शौचालय को साफ़ रखने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान लाइब्रेरी में कम रोशनी रहने के कारण भी नाराजगी जाहिर किया।

निर्देशक पंकज कुमार मध्य विद्यालय नगरनौसा, हाई स्कूल नगरनौसा एवं मध्य विद्यालय महमदपुर का जांच किया। निरीक्षण के दौरान स्कूलों में कई खामियां मिलने पर असंतोष जाहिर करते हुए तत्काल कमियों में सुधार करते हुए रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। इस मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कुमारी पुष्पा भी उपस्थित थे।

मुकेश भारतीय

मुकेश भारतीय वरिष्ठ पत्रकार हैं और राजनीति, प्रशासन और स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर लेखन-संपादन करते हैं। More »