हिलसा में एक नीजि क्लीनिक में ईलाज कराने आए युवक की गोली मारकर हत्या

हिलसा (नालंदा दर्पण)। हिलसा थाना क्षेत्र के पटेल नगर मोहल्ले में गुरुवार की देर शाम एक निजी क्लीनिक में इलाज कराने आए युवक को बदमाशों ने गोली मार दी।

घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। आनन-फानन में युवक को इलाज के लिए हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया।

लेकिन, पटना जाने के दौरान रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। मृतक थाना क्षेत्र के ढिबरापर गांव निवासी मिलन यादव का 25 वर्षीय पुत्र बली यादव है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक सुई लगवाने के लिए पटेल नगर मोहल्ले के एक निजी क्लीनिक में आया था। उसी दौरान कुछ बदमाश की कहासुनी क्लीनिक के कंपाउंडर के साथ हो रही थी।

तभी युवक बीच बचाव करने लगा। जिसके बाद बदमाश युवक से उलझ पड़ा और युवक को पेट में गोली मार दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गोली मारने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों से बदमाशों की टोह ली गई है। जिसके बाद कुछ संदिग्धों की पहचान की गई है। पुलिस उनके विरुद्ध छापेमारी में जुट गई है

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!