कुण्डलपुर महोत्सव में मधुर आवाज बिखेरेंगी स्मिता-रितिका

बिहारशरीफ (नालंदा दर्पण)। भगवान महावीर की जयंती के पावन अवसर पर नालंदा जिले के कुण्डलपुर में 10-11 अप्रैल 2025 को दो दिवसीय कुण्डलपुर महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। इस भव्य आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पर्यटन विभाग, जिला प्रशासन और कुण्डलपुर दिगंबर जैन समिति मिलकर इस महोत्सव को यादगार बनाने में जुटे हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए कलाकारों का चयन पूरा कर लिया गया है। जिसमें इंडियन आइडल फेम रितिका राज और सारेगामापा विजेता स्मिता रक्षित अपनी मधुर आवाज से दर्शकों का मन मोहेंगी।

इस महोत्सव की शुरुआत 10 अप्रैल को सुबह एक भव्य शोभा यात्रा के साथ होगी। इसके बाद भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा का पंचामृत अभिषेक मुख्य मंदिर, ऋषभ मंदिर और नवग्रह जैन मंदिर में संपन्न होगा। शाम को महोत्सव का औपचारिक उद्घाटन होगा। जिसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। इस दौरान इंडियन आइडल फेम रितिका राज अपनी गायकी से समां बांधेंगी। उनके साथ जैन भजन गायक सत्य प्रकाश गुप्ता भी अपनी भक्ति भरी प्रस्तुति देंगे।

दूसरे दिन 11 अप्रैल को सुबह नित्य अभिषेक, पूजन और विश्व शांति के लिए महावीर मंडल विधान जैसे धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धालुओं द्वारा किए जाएंगे। दोपहर में स्कूली बच्चों के लिए रंगोली, चित्रकला, पेंटिंग और मेहंदी जैसी रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। शाम को सांस्कृतिक संध्या में सारेगामापा विजेता स्मिता रक्षित अपनी सुरीली आवाज से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगी। इसके अलावा मलंग फॉक फाउंडेशन बीकानेर द्वारा राजस्थानी लोक नृत्य की शानदार प्रस्तुति भी होगी, जो इस आयोजन में चार चांद लगाएगी।

जिला मजिस्ट्रेट शशांक शुभंकर ने बताया कि इस महोत्सव को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति का गठन उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में किया गया है। वहीं अनुमंडल स्तर पर अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर इसकी निगरानी करेंगे। सभी विभाग मिलकर सुरक्षा, स्वच्छता और अन्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने में जुटे हैं।

बहरहाल, कुण्डलपुर महोत्सव न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह सांस्कृतिक और सामाजिक एकता का भी प्रतीक है। स्मिता रक्षित और रितिका राज जैसे लोकप्रिय कलाकारों की मौजूदगी से इस आयोजन के प्रति लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। स्थानीय निवासियों के साथ-साथ दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक भी इस महोत्सव का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker