नालंदाबिग ब्रेकिंगहिलसा

रामघाट में किसान चौपाल का आयोजन, किसानों को मुफ़्त बिजली दे राज्य सरकार : अनिल सिंह

नगरनौसा (नालंदा दर्पण)। आम बजट से किसानों को होने वाले फायदा समझाने के लिए शुक्रवार के दिन नगरनौसा प्रखंड के रामघाट बाजार में भाजपा के द्वारा किसान चौपाल का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता रामावतार प्रसाद ने किया। जबकि मंच का संचालन मंडल महामंत्री अमरजीत कुमार सिंह किया। किसान चौपाल में वक्ताओं ने केंद्र सरकार की ओर से किसान के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गईं। साथ हीं केंद्र सरकार की ओर से किसानों के हित में उठाया जा रहे कदमों की भी जानकारी दिया।

State government should give free electricity to farmers Anil Singhइस मौके पर चंडी विधानसभा के पूर्व विधायक अनिल सिंह ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश कुमार काम कम दिखावा ज्यादा करते हैं। आज तक किसानों के उत्थान को लेकर नीतीश सरकार ने कोई सार्थक पहल नहीं किया। टाल विकास के नाम पर योजनाओं का लूट हैं। उनकी मंशा सिर्फ़ झूठी लोकप्रियता पाने की हैं।

उन्होंने कहा कि 90 के समय मे टाल विकास के नाम पर 32 करोड़ आया और चार दिन में 32 करोड़ खर्च हो गया। नीतीश कुमार जब केंद्र में कृषि राज्यमंत्री थे तब बिहार के तत्कालीन कृषि मंत्री जगदानंद सिंह के साथ कई योजनाओं का शिलान्यास किया, लेकिन आज तक उक्त योजनाओं पर कोई कार्य नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार 18 वर्षों से बिहार के सत्ता पर आसीन है, लेकिन आज तक टाल क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं हुआ।उन्होंने राज्य सरकार से मांग किया कि किसानों को मुफ्त बिजली दिया जाय। हर गांव में खेत पटवन को लेकर सरकारी नलकूप लगाया जाय एवं नलकूप संचालन को लेकर नियमित बिजली आपूर्ति किया जाय।

किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सरदार प्रताप कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार आज किसानों के आर्थिक स्थिति सुधार को लेकर कटिवद्ध हैं।किसानों के हित में कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों के लिए किसान सम्मान निधि योजना लागू किया है, जिससे किसानों के जीवन स्तर में काफ़ी सुधार आया है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश कुमार ने कहा कि कि वित्त मंत्री की ओर से पेश किया गया आम बजट अब तक का सबसे अच्छा बजट है।

मौके पर किसानों ने भी अपनी बातों को रखा। मनारा गांव निवासी ब्रह्मदेव प्रसाद ने कहा कि कई मार मुहाने नदी की धारा विलुप्त होती है। नदी का मुंह 5 से 6 किलोमीटर तक गांव बच गया जिससे मुंह बंद हो गई है। किसान खेत पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

विवेक कुमार ने युरिया खाद की समस्या के बारे में अगवत कराया। इंजीनियर रामचंद्र पटेल ने मुहाने नदी के मुंह खुलवाने का मांग किया।

हिलसा प्रखंड के पूर्व प्रमुख रमेशचंद्र चौधरी ने कहा कि आज किसानों को समय से खाद,कीटनाशक दवा का वितरण सही ढंग से नहीं हो रहा है बल्कि इसका कालाबाजारी हो रहा है नदी की खुदाई होनी चाहिए।

मौके पर जिलामहामंत्री राजेश्वर सिंह,किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष खुशबू कुमारी,पूर्व लोकसभा प्रत्याशी इंजीनियर रामसिंह पटेल, हिलसा प्रखंड के पूर्व प्रमुख रमेशचंद्र चौधरी, मंडल महामंत्री प्रणवदेव आनंद, दनियावां मंडल के उपाध्यक्ष दिलीप कुमार मोदी,नवल किशोर प्रसाद, रंजीत कुमार, राजीव कुमार, पवन कुमार, सूरज कुमार, रंजीत कुमार, मनीष कुमार, रामाशीष प्रसाद, अभिषेक भारती सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
The unsolved mysteries of the ancient Nalanda University राजगीर पांडु पोखर एक ऐतिहासिक पर्यटन धरोहर Rajgir Sone Bhandar is the world’s biggest treasure Artificial Intelligence is the changing face of the future