अन्य
    Thursday, April 25, 2024
    अन्य

      सौतेली मां ने प्रेमी संग मिलकर पुत्र की हत्या कर पेड़ से टांग दी शव

      बिहार शरीफ (नालंदा दर्पण)। चंडी थाना क्षेत्र में एक सौतेली मां ने संपति के लालच में अपने प्रेमी के साथ मिल किशोर पुत्र की हत्या कर दी है।

      खबर है कि चंडी थाना पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर चौरबड़ा खंधा से पेड़ से लटकी किशोर की लाश बरामद की। मृतक मुन्ना मांझी का 17 वर्षीय पुत्र वाल्मिकी मांझी है।

      मृतक के पिता ने पिता ने अपनी दूसरी पत्नी संजू देवी और उसके प्रेमी पर संपत्ति हड़पने की मंशा से पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

      मृतक के पिता के अनुसार उसने पहली पत्नी की मौत के बाद 8 साल पहले दूसरी शादी की थी। शादी के बाद पत्नी की नजर उनकी संपत्ति पर थी। इस कारण वह अक्सर अपने सहयोगियों के मिलकर मारपीट करती थी।

      पत्नी की हरकत से आजिज हो दोनों पिता-पुत्र कमाई करने दूसरे शहर चले गए। एक साल पहले लॉकडाउन में दोनों गांव लौटकर आए। पुत्र के लौटने पर पत्नी को लगा कि वह उसकी संपत्ति पर कब्जा कर लेगा।

      इसके बाद पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उनके पुत्र की हत्या कर दी। रात में किशोर को पीटा गया था। सुबह में उसकी लाश खंधा में पेड़ से लटकी मिली। मृतक का पैर जमीन पर था। जिससे खुदकुशी साबित करने की साजिश नाकाम हो गई।

      पिता ने बताया कि उनकी दूसरी पत्नी का प्रेमी माणिक बिगहा निवासी किशोरी पासवान है। पूर्व में महिला अपने प्रेमी के साथ फरार भी हो चुकी है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!