गाँव-जवारनालंदाबिग ब्रेकिंगराजनीतिहिलसा

इस्लामपुर विधायक का ऐसे शिलान्यास क्षेत्र में चर्चा का विषय बना

Such foundation stone laying ceremony of Islampur MLA became a topic of discussion in the area 1इस्लामपुर (नालंदा दर्पण)। इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र से राजद विधायक राकेश कुमार रौशन ने आज उन विकास योजनाओं का शिलान्यास किया है, जिसका शिलान्यास उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 4-5 माह पहले ही कर चुके हैं। विधायक द्वारा इस तरह से योजनाओं का शिलान्यास समूचे क्षेत्र में लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

बताया जाता है कि इस्लामपुर विधायक ने सड़क अनुरक्षण नीति के तहत 153.355 लाख रुपए की लागत खर्च से पचलोबा से सीढारी तक, 57.98 लाख की लागत खर्च से महमुदा से गुहियापर तक और 40.655 लाख रुपए की लागत खर्च से 087~L040 से जेठौना तक सड़क निर्माण आधारशिला रखी है।Such foundation stone laying ceremony of Islampur MLA became a topic of discussion in the area 2

लेकिन इन शिलापट्टों पर जो तत्थ उल्लेख है, उसे देखने से साफ स्पष्ट होता है कि उसका शिलान्यास पहले ही हो चुका है और कायदा से उसे तब ही संबंधित स्थलों पर स्थापित हो जानी चाहिए थी। उसके कार्य शुरु हो जाने चाहिए थे। लेकिन तब न तो शिलापट्ट लगाए गए और न ही उन योजनाओं पर कार्य ही शुरु किए गए। जबकि उन विकास योजनाओं को सीधे मुख्यमंत्री द्वारा शिलान्यास किया गया था।

ऐसे में सवाल उठना लाजमि है कि इस्लामपुर विधायक द्वारा वहीं पुराने शिलापट्ट लगाकर नए निर्माण शिलान्यास के क्या मायने हैं? अगर कोई मायने नहीं है तो फिर उन योजनाओं पर अबतक कार्य शुरु क्यों नहीं हो सके।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=1ONf9qWxYtI[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=V24pgHBCGtI[/embedyt]

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »