बिहार में बहुत दयनीय है असंगठित कामगारों की हालत : विवेक यादव

राजगीर (नालंदा दर्पण)। अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर स्थित सूरजकुंड के समीप नालंदा फुटपाथ दुकानदार अधिकार मंच के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार पासवान की अध्यक्षता में कार्यकर्ता सम्मेलन सह अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।

The condition of unorganized workers is very pathetic in Bihar Vivek Yadav 2इस मौके पर केसीसी प्रभारी विवेक यादव ने कहा कि बिहार में असंगठित कामगारों की स्थिति बहुत दयनीय है। पूरे भारत में तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के द्वारा पथ विक्रेता कानून अधिनियम 2014 को लागू किया गया था, ताकि सभी वेंडरो को निबंधन प्रमाण पत्र से लेकर वेंडिंग जोन बनाकर पुनवासित किया जा सके, लेकिन बिहार की सरकार कि इसमें कोई रुचि नहीं है।

उन्होंने कहा कि पूरे बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले कामगारों को संगठित कर निरंकुश सरकार के खिलाफ चरणबद्ध तरीके से आंदोलन की जाएगी।

The condition of unorganized workers is very pathetic in Bihar Vivek Yadav 3वहीं प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार पासवान ने कहा कि राजगीर एक ऐतिहासिक भूमि है जहां की लाखों की संख्या में पर्यटक भ्रमण करने आते हैं। फुटपाथी दुकानदारों के द्वारा सस्ती दर पर भोजन सामग्री उपलब्ध कराया जाता है। लेकिन दुकानदारों के हित में बने कानून को विगत 10 वर्ष बीत जाने के बाद भी राजगीर,  सिलाव, नालंदा, बिहारशरीफ, गिरियक, पावापुरी के दुकानदारों को वेंडिंग जोन बनाकर अभी तक  पूर्णवासित नहीं किया गया है, जो काफी दुर्भाग्यपूर्ण है।

इस कार्यक्रम का संचालन मंच के राजगीर अध्यक्ष रमेश कुमार पान ने की। वहीं कांग्रेस नेता किशोर कुमार, टीवीसी सदस्य मदन बनारसी, अजय यादव, नागेंद्र यादव, सरोज देवी, विपिन यादव, मंजू देवी, शंकर कुमार, नंदकिशोर प्रसाद, विजय यादव, अजय पासवान, सुनील पासवान, अरुण कुमार, राजू कुमार आदि लोग मौजूद थे।

मंत्री श्रवण कुमार के घर में सरकारी योजनाओं की लूट का आलम देखिए

नगरनौसा हाई स्कूल के मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=dVS3WjUDo_Y[/embedyt]

नालंदा टोल पलाजा के पास अज्ञात वाहन ने 2 बाइक सवार को रौंदा, 2 की मौत, 3 गंभीर

बिहारशरीफ श्रम कल्याण केंद्र में पास पुलिस ने एक महिला चोर को मॉबलींचींग से बचाया

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=ocRAswGNbHw[/embedyt]

CM नीतीश कुमार की घोषणा बाद ACS केके पाठक का आदेश बना अबूझ पहेली

 

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!