लक्षु बिगहा चुहुमुहान की रेल पटरी पर यूं हुई वीडियो एलबम के गानों की शूटिंग देखने को उमड़ी भीड़

नगरनौसा (नालंदा दर्पण )। प्रखंड क्षेत्र के लक्षु बिगहा रेलवे हॉल्ट के समीप चुहुमुहान पर एक वीडियो एल्बम के गानों की शूटिंग किया गया। इसकी खबर मिलते ही अस पास के गांव के लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई।

Crowd gathered to watch the shooting of songs of video album like this on Lakshu Bigha Chuhumuhan 2यह जो मनमोहक दृश्य के साथ गीत रेलवे ट्रैक पर फिल्माया गया, वह एक दर्द भरा गीत है।जिसे सुनकर वहाँ पर सूटिंग देख रहे ग्रामीणों का हृदय भी मार्मिक हो गया। जिसमें डायरेक्टर और पूरे फिल्म के स्टाफ कड़कड़ाती धूप में बार-बार मेकअप कर शूटिंग करने में व्यस्त दिखे।

उन कलाकारों ने बताया कि यहां पर इस लोकेशन के साथ शूटिंग करने में बहुत आनंद आ रहा है। यह एलबम हिलसा के आरडी फिल्म्स स्टूडियो से गायक सौरभ सुगम यादव की आवाज में रिलीज होगी। जिसमें मुख्य किरदार निभा रही नेहा नशीली के साथ अपने हुनर दिखाएंगे।

इस वीडियो एलबम के निर्माता दीपक दुलारा, निर्देशक नितीश लाल यादव हैँ। वहीं गीत लिखे हैं नीतीश लाल यादव ने और संगीत दिया है मोहन यादव ने।

 

 

Nalanda Darpan

नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के संचालक-संपादक वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय (Mukesh Bhartiy) पिछले 35 वर्षों से समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं। उन्हें समसामयिक राजनीति, सामाजिक मुद्दों, स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय पत्रकारिता पर गहरी पकड़ और विश्लेषणात्मक अनुभव है। वे तथ्य आधारित, निष्पक्ष और भरोसेमंद रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों तक ताज़ा खबरें और सटीक जानकारी पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। एक्सपर्ट मीडिया न्यूज़ (Expert Media News) सर्विस द्वारा प्रकाशित-प्रसारित नालंदा दर्पण (Nalanda Darpan) के माध्यम से वे स्थानीय समाचार, राजनीतिक विश्लेषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका मानना है कि स्थानीय पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी, प्रमाण और जनहित के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके। More »
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker